उत्तराखंड : देहरादून में देर रात बादल फटने से मची तबाही….

राजधानी देहरादून के संतला देवी क्षेत्र में मंगलवार रात बादलों ने तबाही ला दी। यहां बादल फटने से बर्बादी का मंजर पसर गया। वहीं इससे पहले मंगलवार को दिनभर देहरादून में बारिश का दौर चल रहा था जो देर रात तक जारी रहा। बुधवार की सुबह भी देहरादून में तड़के बारिश हुई। फिलहाल हल्की बूंदाबांदी जारी है और बादल छाए हुए हैं। जानकारी के मुताबिक संतला देवी क्षेत्र के खाबड़वाला में मंगलवार रात बादल फटने से घरों में कई फुट मलबा और कीचड़ भर गया। हालांकि इस दौरान जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। दूसरी ओर, शहर में लगातार हो रही बारिश से रिस्पना और बिंदाल नदियां उफान पर आ गई। इससे दोनों नदियों के किनारे सैकड़ों घरों में पानी भर गया। साथ ही कई मकानों को खतरा भी पैदा हो गया। मंगलवार रात को बादल फटने की सूचना मिलने पर अधिकारियों के साथ खाबड़वाला क्षेत्र में पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मौके ने बताया कि पूरे क्षेत्र में मलबा और कीचड़ फैला हुआ है। उन्होंने बताया कि मलबे के कारण उनको गांव तक पहुंचने में भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताया कि लोगों के खेतों और घरों को नुकसान पहुंचा है। साथ ही रास्ते में भी जगह-जगह मलबा आ गया है। वहीं, देर रात रिस्पना और बिंदाल नदियों में उफान के बाद कांग्रेस के पूर्व विधायक राजकुमार मौके पर पहुंचे। राजकुमार ने बताया कि कई लोगों के घरों में  दो से तीन फुट तक पानी भर गया है।  नदी के तेज बहाव से कुछ घरों को भी खतरा पैदा हो गया है।
खतरे को देखते हुए प्रभावित परिवारों को सामुदायिक भवन में भेजने को कहा गया है। अधिकारियों को भी इसके संबंध में जानकारी दे दी गई है।

और पढ़े  हरिद्वार: पुलिस महकमे में फेरबदल, 9 दरोगाओं के हुए तबादले, नगर समेत कई कोतवालियों में बदली जिम्मेदारी
  • Related Posts

    उत्तराखंड: CM हेल्पलाइन को हेल्पलेस बना रहे अफसर, समाधान की रफ्तार गिरी, अगस्त में आईं सबसे ज्यादा शिकायतें

    पिछले तीन वर्षों में इस साल अगस्त में सीएम हेल्पलाइन 1905 पर शिकायतों का रिकॉर्ड बन गया है। वहीं, इनके निपटारे की दर में तेजी से गिरावट आ रही है।…

    देहरादून:राज्यपाल ने 5 वर्ष में पांच मिशन को धरातल पर उतारा, आज पूरे हो रहे पांच साल, 2021 में संभाला था पद

    लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने 15 सितंबर 2021 को उत्तराखंड के राज्यपाल का पद संभाला था। मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को उनके कार्यकाल के पांच वर्ष पूरे हो रहे…