आश्रम से आई खबर- संत प्रेमानंद महाराज का कैसा है स्वास्थ्य

 

सोशल मीडिया पर संत प्रेमांनद की तबीयत को लेकर चल रहे भ्रामक वीडियो और अफवाहों के कारण उनके अनुयायियों को भरोसा नहीं हो रहा है। हर रोज महाराज के इंतजार में लोग आश्रम के बाहर खड़े रहते हैं। बृहस्पतिवार को भी उनके आश्रम के बार भीड़ लगी रही। आश्रम की ओर से माइक से अनाउंस कराया गया कि महाराज नहीं आएंगे, तब जाकर लोग वहां से गए। वहीं दूसरी ओर संत प्रेमानंद महाराज का एकांतिक वार्तलाप हर दिन जारी है।

पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट मीडिया पर संत प्रेमानंद के संबंध में कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें उनके स्वास्थ्य और स्थिति को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। इन वीडियो के माध्यम से फैलाई जा रहीं अफवाहों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करें।
आश्रम प्रशासन ने भी साफ किया है कि संत प्रेमानंद जी पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं और नियमित रूप से अपने अनुयायियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। लेकिन, साेशल नेटवर्किंग साइट्स पर भ्रम फैलाने वाले मान नहीं रहे हैं। इसी कारण लोग बार-बार संत का हाल जानने के लिए आश्रम पहुंच रहे हैं।
और पढ़े  UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का...
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…