Uttarakhand: पंचायत चुनाव जीतकर भी बिना बस्ते के खाली बैठे हैं 63 % प्रधान, उपचुनाव की उठी मांग

Spread the love

 

 

पंचायत चुनाव जीतकर भी 63 प्रतिशत ग्राम प्रधान बिना बस्ते के घूम रहे हैं। सदस्यों को कोरम पूरा न होने के कारण वे काम नहीं कर पा रहे। अब मांग उठ रही है कि जल्द से जल्द खाली पदों पर चुनाव कराया जाए, जिससे गांवों के विकास का काम शुरू हो सके।

उत्तराखंड पहाड़ी महासभा की महासचिव गीता विष्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग को ई-मेल के माध्यम से ज्ञापन भेजा। इसमें उन्होंने कहा है कि 63 प्रतिशत ग्राम प्रधान बिना बस्ते के घूम रहे हैं। दो तिहाई सदस्यों का कोरम पूरा न होने के कारण वे अपनी कैबिनेट का गठन नहीं कर पा रहे हैं।
जिसके चलते उनके हाथ में कोई पावर नहीं है और गांवों में विकास कार्य बाधित हो रहे हैं। 12 जिलों में 4792 ग्राम पंचायतों में दो तिहाई कोरम पूरा न होने के कारण ग्राम पंचायत का गठन नहीं हो पाया है। जबकि पंचायती राज अधिनियम के तहत कोरम पूरा होना जरूरी है। लिहाजा, विकास कार्यों को पटरी पर लाने के लिए जरूरी है कि रिक्त पदों पर मतदान कराया जाए। ताकि समय से नए सदस्य आएं और प्रधान अपना कामकाज संभाल सकें।

दोबारा चुनाव की तैयारियों में जुटा आयोग: राज्य
निर्वाचन आयोग रिक्त पदों पर चुनाव की तैयारियों में जुटा है। माना जा रहा है कि दिवाली से पहले ही खाली पदों के लिए चुनाव हो सकता है। अभी आयोग और शासन के बीच इसे लेकर अंतिम निर्णय नहीं हो पाया है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ की चेतावनी, इन 4 जिलों में स्कूल बंद
  • Related Posts

    कांवड़ का ऐसा जुनून: दांतों से कार खींच रहा नरेंद्र, हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहा

    Spread the love

    Spread the love अलीगढ़ के छज्जूपुर गांव के नरेंद्र अपनी अनोखी कांवड़ यात्रा के कारण इन दिनों श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। वे हरिद्वार से 11…


    Spread the love

    रुद्रपुर- 16 साल की किशोरी का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस कर रही छानबीन

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में एक 16 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध हालत में फंदे से लटका हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि देर रात जब परिजन…


    Spread the love