उत्तराखंड : राज्य में आज कोरोना के 12 नए संक्रमित, एक्टिव केसों की संख्या पहुंची 317….

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 12 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 16 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या भी घंटकर 317 पहुंच गई है। जबकि शनिवार को प्रदेश में 321 सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को 9646 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। छह जिलों अल्मोड़ा, चमोली, चंपावत, हरिद्वार, पौड़ी और टिहरी में एक भी संक्रमित नहीं मिला है। वहीं, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में दो-दो, देहरादून में चार, नैनीताल, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक- एक संक्रमित मरीज मिला है। 

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342749 हो गई है। इनमें से 329006 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7377 लोगों की जान जा चुकी है।

और पढ़े  उत्तराखंड: अनुरोध के बाद अब धारा-27 के तहत होंगे शिक्षकों के तबादले, तीन हजार से अधिक ने किया आवेदन
  • Related Posts

    उत्तराखंड: कोटद्वार में वाहन खाई में गिरा, चालक समेत 8 लोगों की मौत,बैंक का काम निपटाकर लौट रही थीं महिलाएं

    पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी गांव के पास एक वैन अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर नीचे खाई…

    उत्तरकाशी: नौ साल बाद सऊदी अरब से वतन लौटे इंद्रमणि नौटियाल, पिता को लाने के लिए बेटी ने छेड़ी थी मुहिम

    उत्तरकाशी गाजणा क्षेत्र के गोरसाड़ा गांव निवासी इंद्रमणि नौटियाल आज शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंच गए। सऊदी अरब में लंबे समय तक कानूनी प्रक्रिया में उलझे रहने के बाद अब वह अपने…