सुमित हत्याकांड का खुलासा: पुराने विवाद की रंजिश में की हत्या, पार्क में बुलाकर मारी थी गोली, 3 गिरफ्तार

Spread the love

 

नखल थाना क्षेत्र के दयाल एंक्लेव निवासी सुमित की गोली मारकर हत्या करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्या के आरोप में तीन आरोपियों को पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त रिवाल्वर, चार जिंदा कारतूस और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पुराने विवाद में रंजिश के चलते सुमित की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

ये है मामला

सोमवार की रात करीब पौने आठ बजे दो युवकों ने सुमित चौधरी उर्फ पंछी (18) पुत्र पवन निवासी दयाल एनक्लेव  जमालपुर कलां थाना कनखल को कालोनी के ही पार्क में बुलाया। आरोप है कि पार्क में सुमित को गोली मार दी गई। इसके बाद सुमित के साथी मौके पर पहुंचे और उसे घायल अवस्था में भूमानंद अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह पता चलते ही सुमित के दोस्त भी अस्पताल से भाग निकले। इसके बाद  से पुलिस युवकों की तलाश में थी।


Spread the love
और पढ़े  नैनीताल- श्मशान घाट की भूमि पर बना अवैध पोल्ट्री फार्म ध्वस्त, कब्जा धारक को विभाग ने भेजे थे दो नोटिस
  • Related Posts

    2026 चारधाम यात्रा- तीर्थयात्रियों की संख्या में दिनों-दिन बढ़ोतरी, 21 दिनों में 89,380 ने कराया पंजीकरण

    Spread the love

    Spread the loveचारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में दिनों-दिन बढ़ोतरी हो रही है। 21 दिनों में 89,380 तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया। इसमें करीब 1073 तीर्थयात्रियों का धर्मशालाओं…


    Spread the love

    उत्तराखंड: जेल प्रबंधन और क्षमता में सुधार से कम हुई कैदियों की भीड़, 5 साल पहले था हाल-बेहाल

    Spread the love

    Spread the love     पांच साल पहले उत्तराखंड की जेलें देश में सबसे अधिक भीड़ वाली थीं अब उनमें बेहद सुधार हुआ है। वर्ष 2021 में क्षमता के सापेक्ष…


    Spread the love