चिंताजनक: एनसीआरबी की रिपोर्ट में खुलासा- उत्तराखंड में हर दिन 3 मासूम हो रहे गुम,एक साल में 1209 मासूम गायब

Spread the love

त्तराखंड में मासूमों के लापता होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो  की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2023-24 में प्रदेश से हर दिन औसतन तीन बच्चे गायब हुए। इस दौरान 18 वर्ष और उससे कम कम उम्र के 1209 बच्चे लापता हुए, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इनमें से केवल 276 ही अपने परिजनों से दोबारा मिल पाए। शेष 933 अब तक गुमशुदा हैं।

यह स्थिति चिंताजनक है। वह भी तब जब प्रदेश की पुलिस हर साल लापता बच्चों को खोजने के लिए ऑपरेशन स्माइल चलाती है। गायब बच्चों को ढूंढकर उन्हें उनके अपनों के सुपुर्द करने तक के दावों का फोटोशूट होता है लेकिन एनसीआरबी की दो दिन पहले जारी रिपोर्ट ने पुलिस की पोल खोल दी है। रिपोर्ट अनुसार उत्तराखंड में वर्ष 2023-24 में 408 बालक व 802 बालिकाएं लापता हुई हैं। इनकी उम्र 18 वर्ष या उससे कम है। पुलिस ने जिन्हें ढूंढ निकाला, उसमें 128 बालक और 148 बालिकाएं हैं।

एनसीआरबी की रिपोर्ट देश और राज्यों में अपराध के वार्षिक आंकड़े पेश करती है। इसमें भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), विशेष एवं स्थानीय कानून (एसएलएल) के तहत दर्ज मामलों, साथ ही महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों के आंकड़े संकलित किए जाते हैं।

 

हिमालयी राज्यों की स्थिति

 

राज्य                  लापता        बरामद

 

हिमाचल             504             81

 

उत्तराखंड            1209        276

 

सिक्किम             22             13

 

अरुणाचल प्रदेश   40             21

 

नागालैंड             47             0

 

और पढ़े  देहरादून- आम तोड़ने पर भिड़े भाई: बीएसएफ कर्मी ने हथियार से हमला तो दूसरे ने गला दबाने का लगाया आरोप, हायर सेंटर रेफर

मणिपुर             89             24

 

मिजोरम             1               0

 

त्रिपुरा             268             37

 

(नोट- आंकड़े एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार )

 

उत्तराखंड में कुल 6532 लोग लापता
एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड में वर्ष 2023-24 में कुल 6532 लोग लापता हुए हैं। इसमें 3277 पुरुष और 3255 महिलाएं हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस ने 2701 लापता लोगों को ढूंढा है। इसमें 1688 पुरुष और 1013 महिलाएं हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    मोटाहल्दू-  शिव मंदिर से घंटा व रहागीर का मोबाईल पर्स हुआ चोरी।।

    Spread the love

    Spread the love    चोरो को पकड़ने में नाकाम रही हल्दुचोड़ चौकी पुलिस लालकुआं कोतवाली हल्दुचोड़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग में मोटाहल्दू चौराहे के पास प्राचीन शिव मंदिर में…


    Spread the love

    नरेंद्रनगर नगर पालिका चुनाव:- 56.62% हुआ मतदान, पोलिंग बूथ पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री का UKD ने किया विरोध

    Spread the love

    Spread the loveनगर पालिका के सात वार्ड सदस्यों के लिए 56.62 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। नगर क्षेत्र में सात वार्ड के लिए 15 लाेगों ने…


    Spread the love