Bank Open Or Closed: क्या आज शनिवार को बैंक बंद है या नहीं? जानें…अक्तूबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

Spread the love

 

 बैंक में किसी न किसी काम की वजह से लोगों को जाना ही पड़ता है। किसी को लोन के चक्कर में बैंक जाना पड़ता है तो किसी को डिमांड ड्राफ्ट यानी डीडी बनवाने के लिए भी बैंक जाना होता है। यही नहीं, कई अन्य काम भी ऐसे होते हैं जिसकी वजह से बैंक के चक्कर लोगों को काटने होते हैं।


ऐसे में ये जरूरी हो जाता है कि आप जिस दिन भी बैंक जाएं, पहले ये जरूर चेक कर लें कि कहीं उस दिन बैंक बंद तो नहीं। ऐसा इसलिए जरूरी हो जाता है क्योंकि कभी किसी त्योहार की वजह से तो कभी शनिवार की वजह से भी बैंक बंद रहते हैं। जैसे, आज शनिवार है तो कहीं आज आपके बैंक की ब्रांच बंद तो नहीं? तो चलिए जानते हैं आज शनिवार 4 अक्तूबर 2025 को बैंक बंद हैं या खुले हैं।

 

अक्तूबर में इस बार 21 छुट्टियां

  • हर महीने बैंकों की अलग-अलग छुट्टियां होती हैं। जैसे, इस बार अक्तूबर महीने में बैंक कुल 21 दिन बंद रहने वाले हैं जिसमें से कुछ छुट्टियां निकल चुकी हैं और अधिकतर छुट्टियां अभी बाकी हैं। इसमें शनिवार और रविवार के अवकाश भी शामिल हैं। हालांकि, ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन है।

 

क्या आज बैंक खुला है या बंद है?

  • अगर आप आज 4 अक्तूबर 2025 शनिवार के दिन बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो जान लें कि आज दुर्गा पूजा (दसैन) की वजह से सिर्फ गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा देश की बाकी सभी जगहों पर आज बैंक खुलेंगे।
और पढ़े  Death: कैंसर से जंग हार गए अभिनेता प्रदीप रावत

 

अक्तूबर में अभी किस-किस दिन बंद रहने वाले हैं बैंक?

  • 5 अक्तूबर – पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि इस दिन रविवार का अवकाश रहेगा
  • 6 अक्तूबर – लक्ष्मी पूजा होगी, इसलिए अगरतला और कोलकाता के बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 7 अक्तूबर – महर्षि वाल्मिकी जयन्ती/कुमार पूर्णिमा है जिसके कारण बैंगलुरू, भुवनेश्वर, चंडीगढ़ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे
  • 10 अक्तूबर – करवा चौथ है, इसलिए शिमला में बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 11 अक्तूबर –   महीने का दूसरा शनिवार है, जिसके कारण पूरे देश के बैंकों का अवकाश रहेगा
  • 12 अक्तूबर –   रविवार का अवकाश रहेगा, इसलिए पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे
  • 18 अक्तूबर – कटि बिहु मनाया जाएगा जिसकी वजह से गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे
  • 19 अक्तूबर – पूरे देश के बैंक रविवार के अवकाश के कारण बंद रहेंगे
  • 20 अक्तूबर – दिवाली (दीपावली)/नरक चतुर्दशी/काली पूजा है और इस दिन अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बैंगलुरू, भोपाल, चंगीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, पणजी, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, विजयवाड़ा और तिरुवनन्तपुरम के बैंकों में छुट्टी रहेगी
  • 21 अक्तूबर – दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन)/दीपावली/गोवर्धन पूजा होगी जिसके कारण बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे
  • 22 अक्तूबर – दिवाली (बाली प्रतिपदा)/विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस/गोवर्धन पूजा/बालिपदमी, लक्ष्मी पूजा (दीपावली) की वजह से अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरू, देरहादून, गंगटोक, जयपुर, कानपूर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर और पटना के बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 23 अक्तूबर – भाई बिज/भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/भ्रातृद्वितीया/निंगोल चक्कौबा होने के कारण अहमदाबाद, गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद रहने वाले हैं
और पढ़े  दुनिया ने खोया पहाड़ों का 'सुपरहीरो': एवलांच से हार गए निर्मल पुर्जा, काराकोरम की बर्फ बनी काल
  • 25 अक्तूबर – महीने का चौथा शनिवार है, इसलिए देश के सभी बैंकों का अवकाश रहेगा
  • 26 अक्तूबर – को पूरे देश के बैंकों में रविवार की छुट्टी रहेगी
  • 27 अक्तूबर- छठ पूजा (शाम की पूजा) की वजह से कोलकाता, पटना और रांची में बैंकों की छुट्टी रहेगी और इसी तरह 28 अक्तूबर को छठ पूजा (सुबह की पूजा) के कारण पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे
  • 31 अक्तूबर – सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिवस के मौके पर अहमदाबाद के बैंकों की छुट्टी रहेगी

Spread the love
  • Related Posts

    Shooting- अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोगों की मौत, एक घायल का इलाज जारी

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना राज्य के कैसवेल काउंटी में बुधवार सुबह एक घर में हुई अंधाधुंध गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके…


    Spread the love

    पीओके में चुनाव: विरोध और बहिष्कार की अपील के बावजूद नवाज शरीफ की पार्टी PMLN को बढ़त

    Spread the love

    Spread the loveपाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) की विधानसभा के चुनाव में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने बड़ी बढ़त हासिल कर ली है।…


    Spread the love