बरेली में जुमा को लेकर अलर्ट..2 दिन के लिए इंटरनेट सेवा बंद, शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Spread the love

 

 

रेली जिले में 26 सितंबर को हुए बवाल के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। दशहरा और इसके बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए चौकसी और बढ़ा दी गई है। शहर के हालात देखते हुए दूसरे जिलों से आई पुलिस को चार अक्तूबर तक रोक लिया गया है। वहीं शासन के निर्देश पर जिले में इंटरनेट सेवा फिर बंद कर दी गई है। जारी आदेश में बताया गया है कि बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे से चार अक्तूबर यानी शनिवार को तीन बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी।

खबर फैलते ही लोगों में मची खलबली
बृहस्पतिवार दोपहर में इंटरनेट बंद होने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोग एक-दूसरे को आदेश की कॉपी भेजते रहे। दो दिन के लिए दोबारा इंटरनेट बंद होने से लोगों में खलबली मच गई। परिचितों से पता करते रहे। इस संबंध में बीएसएनएल के जीएम पंकज पोरवाल ने बताया कि शासन के निर्देश पर दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा को बंद किया गया है। इस दौरान एसएमएस भी नहीं कर सकेंगे। बता दें कि पिछले शुक्रवार को हुए बवाल के बाद जिले में दो दिन तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी।
दशहरा और जुमा पर पुलिस अलर्ट
शहर में हालात पूरी तरह सामान्य हैं। आम दिनों की तरह बाजार में चहल-पहल है। वहीं दशहरा और इसके बाद जुमे की नमाज को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई है। पुलिस प्रशासन के अफसर लगातार भ्रमणशील हैं। एसपी साउथ अंशिका वर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल ने बृहस्तपिवार को शहर के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया।

और पढ़े  राखी हत्याकांड: चाकू से गला रेता, फिर बोरे में डालकर फेंका शव, आशिक विक्रांत से तीसरी शादी करने वाली थी युवती

एसपी साउथ ने बताया कि महिला एसओजी की वीरांगना यूनिट के साथ महिला क्यूआरटी की छह टीमें तैनात की गई हैं। प्रत्येक टीम में 30-35 कर्मी हैं। क्यूआरटी हर तरह की चुनौतियों से निपटने में पूरी तरह सक्षम हैं। कंट्रोल रूम से भीड़ की गतिविधियों पर नज़र रखी जा रही है। जहां भी भीड़ जमा होती दिखेगी, अलर्ट जारी कर दिया जाएगा और संबंधित बल को तैनात कर दिया जाएगा।


Spread the love
  • Related Posts

    गिरफ्तारी का कारण न बताना गैरकानूनी, HCने सरकार पर लगाया 10 लाख हर्जाना, पढ़ें..

    Spread the love

    Spread the loveहाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को स्वीकार करते हुए एक व्यक्ति की गिरफ्तारी और हिरासत को अवैध घोषित कर तुरंत रिहा करने का आदेश दिया…


    Spread the love

    दूल्हे का कत्ल: बरात लेकर पांच किमी दूर ही पहुंचा, गाड़ी रोक गोलियों से भूना,दुल्हन करती रही इंतजार 

    Spread the love

    Spread the loveजौनपुर के खेतासराय थाना इलाके के बादशाही बाजार में शुक्रवार की रात करीब नौ बजे बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने शादी के लिए जा रहे दूल्हे आजाद…


    Spread the love