PAK vs BAN:-  अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, महिला विश्व कप में की ओछी हरकत; वायरल हुआ सना मीर का बयान 

Spread the love

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए महिला वनडे विश्व कप के मुकाबले में पाकिस्तान की पूर्व कप्तान सना मीर ने ऐसा बयान…

 

लातों के भूत बातों से नहीं मानते हैं…’ यह कहावत पाकिस्तान पर पूरी तरह फिट बैठती है। एशिया कप में भारतीय टीम से मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान अपनी ओछी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। गुरुवार को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए महिला वनडे विश्व कप के मुकाबले में पाकिस्तान की पूर्व कप्तान सना मीर ने ऐसा बयान दिया, जिसके बाद नए विवाद का जन्म हो गया।

सना मीर ने दिया विवादित बयान
दरअसल, सोशल मीडिया पर इस मैच से जुड़ा एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें पाकिस्तान की पूर्व कप्तान सना मीर को पाकिस्तान की नतालिया परवेज का जिक्र करते देखा जा सकता है। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी पीओके को आजाद कश्मीर कहकर पुकारा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) खेल में राजनीति को लाने का सख्त विरोध करता है। इसके बावजूद पाकिस्तानी क्रिकेटर ने पीओके का जिक्र कर नए विवाद को हवा दे दी है। सोशल मीडिया फैंस काफी रोष जता रहे हैं और सना मीर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान से नहीं ली ट्रॉफी
सना मीर का यह बयान उस वक्त आया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध लगभग खत्म होने की कगार पर हैं। हाल ही में एशिया कप के दौरान भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाए और नो हैंडशेक नीति का पालन किया था। वहीं, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 14 सितंबर (रविवार) को ग्रुप स्टेज मुकाबले में मिली जीत को पहलगाम में मारे गए भारतीय नागरिकों को समर्पित किया था। इसके अलावा भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को फाइनल में मात देकर एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया।
महिला वनडे विश्व कप में भी लागू रहेगी नो हैंडशेक नीति
भारत और पाकिस्तान के बीच पांच अक्तूबर को महिला वनडे विश्व कप में भिड़ंत होगी। यह मैच दोपहर तीन बजे से कोलंबो में खेला जाएगा, जिसमें पुरुष टीम की तरह भारतीय महिला टीम भी पाकिस्तान से हाथ नहीं मिलाएगी। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया, ‘बीसीसीआई सरकार की नीति के अनुरूप है। न तो टॉस पर कोई हैंडशेक होगा, न ही मैच रेफरी के साथ कोई फोटो सेशन और न ही मैच के अंत में खिलाड़ियों के बीच हाथ मिलाना। पुरुष टीम की तरह ही महिला टीम भी यही नीति अपनाएगी।’

Spread the love
और पढ़े  Attack: स्वीडन के स्कूल में तलवार से हमला, तीन घायल,2 किशोर गंभीर, पुलिस ने संदिग्ध को पकड़ा
  • Related Posts

    9/11 आतंकी हमला: मास्टरमाइंड के खिलाफ अमेरिका में कब से चलेगा मुकदमा? क्यूबा जेल में बंद है खालिद शेख मोहम्मद

    Spread the love

    Spread the loveएक अमेरिकी मिलिट्री जज ने 9 सितंबर 2001 के आतंकी हमले के मास्टरमाइंड खालिद शेख मोहम्मद और तीन अन्य लोगों के खिलाफ ट्रायल के लिए जून 2028 की…


    Spread the love

    नेपाल बाढ़- नेपाल में अब तक 162 की मौत, 750+ लापता,चीनी मीडिया का दावा- तिब्बत में भी 558 लोग लापता

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बुधवार को आई भयंकर त्रासदी में मृतकों का आंकड़ा 150 के पार पहुंच गया है। तिब्बत सीमा पर अचानक आई बाढ़ अपने रास्ते में सबकुछ बहाकर…


    Spread the love