भीमताल पुलिस की बड़ी कार्यवाही– बेल पाकर 03 वर्षों से फरार वारंटी बिहार से गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा* द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में माननीय न्यायालयों से जारी आदेशों की शत-प्रतिशत तामीली सुनिश्चित करने एवं अधिक से अधिक वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में *श्री जगदीश चन्द्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल* के मार्गदर्शन एवं *श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी भवाली* के पर्यवेक्षण में, *श्री संजीत राठौड़, थानाध्यक्ष थाना भीमताल* के नेतृत्व में थाना भीमताल पुलिस टीम द्वारा एक *बड़ी सफलता हासिल की गई।*

पुलिस टीम ने विशेष सत्र परीक्षण संख्या 76/2022 से संबंधित *वारण्टी अभियुक्त अरविन्द साह पुत्र शिवनाथ साह* निवासी ग्राम भरपटिया, थाना मनुवा फुलचोक, जिला बेतिया, पश्चिमी चम्पारण (बिहार)
को दिनांक 30.09.2025 को *बिहार से गिरफ्तार* किया। अभियुक्त पिछले *03 वर्षों से फरार चल रहा था* तथा माननीय न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था।

अभियुक्त को अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

और पढ़े  बागेश्वर: फर्जी दस्तावेज पर नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, शिक्षा विभाग में खलबली
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…