छात्रसंघ चुनाव- उत्तराखंड के सबसे बड़े डीएवी कॉलेज में दिलचस्प मुकाबला, अध्यक्ष पद फिर ABVP का कब्जा’

Spread the love

 

त्तराखंड के सबसे बड़े डीएवी पीजी कॉलेज का छात्रसंघ चुनाव इस साल दिलचस्प रहा। अध्यक्ष पद पर 14 साल बाद एक बार फिर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने वापसी की और जीत का परचम लहराया। एबीवीपी के प्रत्याशी ऋषभ मल्होत्रा ने नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के प्रत्याशी हरीश चंद्र जोशी को 657 वोटों से करारी शिकस्त दी।

छात्रसंघ चुनाव के अध्यक्ष पद पर बीते 14 साल से एबीवीपी या उसके बागियों का कब्जा रहा था। लेकिन दो साल पहले 2023 में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर आर्यन छात्र संगठन के सिद्धार्थ अग्रवाल ने जीत दर्ज कर एबीवीपी के विजयरथ को रोक दिया।
ऐसे में इस साल हुए छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद का मुकाबला भले त्रिकोणीय था पर एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच सीधी टक्कर रही और एबीवीपी ने इस पद पर वापसी करते हुए जीत अपने नाम की।


 

यह रहे विजेता

उपाध्यक्ष पद पर विशाल कुमार ने देव कुमार को हराया। जबकि सचिव पद पर आर्यन संगठन के करन नेगी का कब्जा रहा। सह सचिव पद पर अभिषेक कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर दिव्यांशी कनौजिया और विवि प्रतिनिधि पद पर प्रियांशु सिंह विजयी रही।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी ISI एजेंट का हैंडलर दून से गिरफ्तार
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love