TVK की करूर रैली में भगदड़, 2 बच्चों समेत 10 की मौत की आशंका, cm स्टालिन ने जताई चिंता

Spread the love

 

मिलनाडु के करूर में तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के प्रमुख और अभिनेता विजय की रैली में भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि रैली में दो बच्चों समेत 10 लोगों की मौत होने की आशंका है। करूर के अस्पतालों में अफरातफरी मच गई है। पुलिस ने रैली में पहुंची भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया। वहीं सीएम एमके स्टालिन ने घटना को लेकर चिंता जाहिर की है। वहीं मंत्री, शीर्ष अधिकारी, पुलिस अधिकारी करूर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

करूर में रैली के दौरान टीवीके अध्यक्ष के प्रचार वाहन को भारी भीड़ के चलते रोक दिया गया। हालात बेकाबू होते देख विजय को कुछ समय के लिए अपना भाषण रोकना पड़ा। उन्होंने कहा कि पुलिस कृपया मदद करे। भगदड़ के कारण कुछ कार्यकर्ता बेहोश हो गए। दो एंबुलेंस पार्टी कार्यकर्ताओं को लेकर गईं। इस बीच रैली में विजय ने कार्यकर्ताओं को पानी की बोतलें दीं। इसके बाद हालात बिगड़ते गए। अस्पतालों में पहुंचे कई बेहोश लोगों की मौत हो गई। सूचना पर अस्पताल पहुंचे बेहोश लोगों के परिजन फूट-फूटकर रोने लगे।

 

सीएम एमके स्टालिन ने कहा कि विजय की रैली में भगदड़ जैसी स्थिति और कई लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिली। करूर प्रशासन से मिली जानकारी चिंताजनक है। स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम और जिला कलेक्टर को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा है। मंत्री अंबिल महेश को भी मदद मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

सीएम स्टालिन ने कहा कि उन्होंने शीर्ष पुलिस अधिकारियों को करूर में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। सीएम स्टालिन ने करूर में आम जनता से डॉक्टरों और पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील की।

और पढ़े  भारत ने व्यापार समझौते के पहले दिन भेजा 14 करोड़ डॉलर का सामान, किन क्षेत्रों को ज्यादा फायदा?

विजय ने सेंथिल बालाजी पर साधा निशाना
करूर में रैली के दौरान अभिनेता और राजनेता विजय ने पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक पूर्व मंत्री ने गलत कारण से जिले को देश भर प्रसिद्ध बना दिया है। डीएमके ने करूर में हवाई अड्डा बनाने का वादा किया था, लेकिन अब उसने केंद्र से हवाई अड्डा बनाने का आग्रह किया है।

इससे पहले नमक्कल में अभिनेता विजय ने रैली की। यहां भी रैली में भारी भीड़ उमड़ी। विजय ने भाजपा के खिलाफ अपना पुराना रुख दोहराया और एआईएडीएमके के साथ उनके गठबंधन को अवसरवादी बताया। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए किया गया है और जनता को इससे कोई लाभ नहीं मिलेगा। विधानसभा चुनाव 2026 में तमिलनाडु की सत्तारूढ़ डीएमके को वोट देना भाजपा को वोट देना होगा।


Spread the love
  • Related Posts

    PM Modi- प्रधानमंत्री मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को किया रवाना, इन प्रोजेक्ट्स का भी हुआ उद्घाटन-शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveपीएम मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद रेलवे जंक्शन से देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।…


    Spread the love

    शर्त के साथ रोक हटी- SC ने खोला ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की रिलीज का रास्ता, जानें कब आएगी फिल्म?

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की अखिल भारतीय रिलीज को मंजूरी देते हुए स्पष्ट किया है कि फिल्म को 28 जुलाई या उसके बाद ही देशभर…


    Spread the love