हल्द्वानी: दीपावली रोशन करने के लिए 12 दिन तक रहेगा अंधेरा, 7 घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित,जारी हुआ शेड्यूल

Spread the love

ल्द्वानी शहर में यूपीसीएल ने बिजली की लाइनों की मरम्मत के साथ ही पेड़ों की लॉपिंग-चॉपिंग और दीपावली समेत अन्य त्योहारों के मद्देनजर शटडाउन का शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत 24 सितंबर से 13 अक्तूबर तक 14 दिन की अवधि में सुबह से लेकर शाम तक बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। विद्युत वितरण खंड शहर डिविजन के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार के अनुसार सुबह 10 से शाम पांच बजे तक आपूर्ति ठप रहेगी।

कब कहां शटडाउन
24 और 25 सितंबर – रानीबाग व गौलापार
29 सितंबर – कालाढूंगी रोड चौराहा
30 सितंबर – 13 बीघा बिजलीघर
03 अक्तूबर – नैनीताल रोड, सुभाषनगर, मुखानी, रानीबाग, दानीबंगर
06 अक्तूबर – स्टेशन रोड, नवाबी रोड, आवास विकास, कालीचौड़
07 अक्तूबर – गांधीनगर, हाइडिल गेट, शीशमहल
08 अक्तूबर – बरेली रोड, नई बस्ती, गायत्रीनगर
09 अक्तूबर – रामपुर रोड, उजालानगर, राजपुरा, काल टैक्स
10 अक्तूबर – आजादनगर, धान मिल
11 अक्तूबर – बाजार क्षेत्र, मंडी
13 अक्तूबर को तिकोनिया आदि क्षेत्रों में बिजली सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी।

पिटकुल भी कराएगा काम
पिटकुल के 220 केवी सब स्टेशन कमलुवागांजा से निकलने वाले काठगोदाम व कमलुवागांजा बिजलीघर के फीडरों के अनुरक्षण कार्य के चलते 27 सितंबर और चार अक्तूबर को सात घंटे बिजली गुल रहेगी। यह जानकारी पिटकुल के ईई पंकज आर्य ने दी।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love