जीएसटी 2.0:आज से GST 2.0 की नई दरें प्रभावी, रसोई के सामान से लेकर दवा..वाहन तक हुए सस्ते

जीएसटी की नई दरें नवरात्र के पहले दिन यानी आज  से लागू हो रही हैं। अब जीएसटी के 5 फीसदी और 18 फीसदी के सिर्फ दो स्लैब रह गए हैं। नई दरें लागू होने के साथ रसोई के सामान से लेकर दवाइयां, गाड़ियां, कपड़े, मकान खरीदना-बनवाना, बीमा उत्पाद और एसी-टीवी जैसे कई उत्पाद सस्ते हो गए हैं। इसके अलावा, दूध के टेट्रापैक, रोटी, खाखरा, निजी स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा उत्पादों, पढ़ाई-लिखाई से जुड़ीं कुछ चीजों और 33 से अधिक जीवनरक्षक दवाओं को जीएसटी से मुक्त कर दिया गया है। आम आदमी तक कर राहत पहुंचे, इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारें कड़ी निगरानी कर रही हैं।

 

निगरानी के लिए बनाई कमेटियां
सरकार ने पहली बार कंपनियों से बात कर टैक्स कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों को देने को कहा है। राज्यों ने निगरानी के लिए कमेटियां बनाई हैं। केंद्र और राज्य दोनों मिलकर नई कीमतों को पूरी तरह से लागू करने के लिए जुटे हैं।
पुराने स्टॉक पर भी राहत
सरकार ने स्पष्ट कहा है कि पुराने स्टॉक पर एमआरपी भले ही ज्यादा हो, लेकिन ये सामान भी नए रेट के हिसाब से ही मिलेंगे। दवाओं के लिए नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी ने कहा, दवा बनाने और बेचने वाली सभी कंपनियों को दवाओं, फॉर्मुलेशन और मेडिकल डिवाइसेज की एमआरपी अपडेट करनी होगी।
इन पर ज्यादा शुल्क
तंबाकू, पान मसाला, कार्बोनेटेड ड्रिंक व लग्जरी सामान जैसे बड़ी कारें, याट व निजी विमान पर 40% का विशेष टैक्स लगेगा।
32 इंच से अधिक स्क्रीन साइज वाले टीवी और सभी एसी पर अब 28% के बजाय 18% टैक्स लगेगा
एलजी, सोनी, पैनासोनिक ने 43 से 100 इंच स्क्रीन वाले टीवी के दाम 2,500 रुपये से 85,800 रुपये तक घटाए हैं। एसी पर भी 2,500 से लेकर 8 हजार से ज्यादा तक की बचत होगी।
वाहनों पर भारी फायदा…एसी-टेलीविजन पर भी बचत
दोपहिया से लेकर कार और ट्रैक्टर तक पर टैक्स घटा है। आम लोगों की पहुंच वाली ज्यादातर कारें सस्ती हो गई हैं। मारुति, टाटा, ह्यूंडई, महिंद्रा एंड महिंद्रा, फॉक्सवैगन और हीरो जैसी कंपनियों ने कीमतों में भारी-भरकम कटौती की है। यह कीमतें कोरोना के पहले से भी सस्ती हो गई हैं।
नई दरों के प्रभावी होने से रोजमर्रा के उपयोग वाली वस्तुओं समेत 99 फीसदी सामान अब 5% के स्लैब में आ गए हैं। पहले इन पर 12% और 18% तक टैक्स लगता था। इसमें बटर, पनीर, मिठाइयां और नमकीन स्नैक्स शामिल हैं। बिस्किट, आइसक्रीम, साबुन और टूथपेस्ट जैसे कई उत्पादों पर भी 18% की जगह 5% टैक्स लगेगा। प्रॉक्टर एंड गैंबल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, लॉरियल, आईटीसी, पीएंडजी, एचयूएल और ब्रिटानिया जैसी कंपनियों ने नई कीमतों की घोषणा की है।

रसोई के सामान से लेकर दवा..वाहन तक हुए सस्ते

New GST Rate Changes List Live Updates : जीएसटी की नई दरें नवरात्र के पहले दिन यानी आज  से लागू हो रही हैं। अब जीएसटी के 5 फीसदी और 18 फीसदी के सिर्फ दो स्लैब रह गए हैं। नई दरें लागू होने के साथ रसोई के सामान से लेकर दवाइयां, गाड़ियां, कपड़े, मकान खरीदना-बनवाना, बीमा उत्पाद और एसी-टीवी जैसे कई उत्पाद सस्ते हो गए हैं। इसके अलावा, दूध के टेट्रापैक, रोटी, खाखरा, निजी स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा उत्पादों, पढ़ाई-लिखाई से जुड़ीं कुछ चीजों और 33 से अधिक जीवनरक्षक दवाओं को जीएसटी से मुक्त कर दिया गया है। आम आदमी तक कर राहत पहुंचे, इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारें कड़ी निगरानी कर रही हैं।

और पढ़े  डूसू चुनाव पर दिल्ली HC सख्त: ‘अब बहुत हो चुका', गुंडागर्दी नहीं रुकी तो चुनाव रद्द करने की चेतावनी
  • Related Posts

    खुद को पुलिस बताकर दिल्ली में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,तीन गिरफ्तार

    दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास तीन युवकों ने एक 17 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी अपने नाबालिग मित्र के साथ शाम को कालकाजी मंदिर में दर्शन के…

    दिल्ली- नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म: कालकाजी मंदिर के पास 3 लोगों ने की दरिंदगी, मुठभेड़ में एक आरोपी घायल

    राजधानी दिल्ली के कालकाजी थाना इलाके में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। सोमवार रात कालकाजी मंदिर के पास एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ यह घटना…