हरिद्वार: पितृ अमावस्या- तर्पण के लिए उमड़ी भीड़, असम के CM ने नारायणी शिला में की पूजा

Spread the love

 

 

पितृपक्ष की अमावस्या पर आज हरिद्वार में भारी भीड़ उमड़ी है। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर नारायणी शिला में पित्रों का तर्पण किया। विधि-विधान से पूजन आदि करके लोगों ने पितरों को पिंडदान की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान गंगा स्नान के लिए भी हरकी पैड़ी पर भारी भीड़ उमड़ी रही।


वहीं, इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ी और माहौल धार्मिक भावनाओं से सराबोर दिखाई दिया।

Sarva Pitru Amavasya 2025 Huge crowd in Haridwar Assam CM performs rituals at Narayani shilaSarva Pitru Amavasya 2025 Huge crowd in Haridwar Assam CM performs rituals at Narayani shila

वहीं, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने भी नारायणी शिला पहुंचकर पिंडदान किया। वह हर वर्ष नारायणी शिला हरिद्वार आकर पितरों को तर्पण देते हैं।

 

भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। पुलिस ने यातायात प्लान लागू किया है। आज सुबह छह बजे से लेकर मेला खत्म होने तक वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया है। श्रद्धालुओं की सुविधाओं और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अलग-अलग मार्गों और पार्किंग स्थलों को चिह्नित किया गया है।

 

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के मुताबिक, दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली और बसों को गढ्ढा पार्किंग और बैरागी कैंप पार्किंग में खड़ा कराया जा रहा है। छोटे वाहन गढ्ढा पार्किंग और रोड़ीबेलवाला मैदान में पार्क कराए गए। बिजनौर-नजीबाबाद की ओर से आने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली और बसों को बैरागी कैंप पार्क कराया गया। तुलसी चौक से देवपुरा चौक तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है।

Sarva Pitru Amavasya 2025 Huge crowd in Haridwar Assam CM performs rituals at Narayani shila

देहरादून-ऋषिकेश की ओर से आने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली और बसों को जयराम मोड़ कट से पंतद्वीप पार्किंग, चमगादड़ टापू, लालजीवाला पार्किंग और बैरागी कैंप पार्किंग में पार्क किया जा रहा है। शंकराचार्य चौक से तुलसी चौक तक स्थानीय वाहनों को छोड़कर बाहरी जनपदों के सभी छोटे और बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं के वाहनों को कुर्मांचल बैंक से भल्ला स्टेडियम के पीछे पार्क कराया गया।

और पढ़े  उत्तरकाशी- यमुनोत्री धाम पहुंचे पंकज मोदी, पूजा-अर्चना कर किए मां यमुना के दर्शन

Spread the love
  • Related Posts

    रामनगर- गर्जिया मंदिर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 20 से अधिक श्रद्धालु घायल, 2 महिलाएं गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveगर्जिया मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गर्जिया क्षेत्र के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार 20 से 22 लोग घायल हो…


    Spread the love

    हल्द्वानी अग्निकांड: पार्सल से भरा था गोदाम, शटर के पास शॉर्ट सर्किट की एक चिंगारी से जला पूरा वेयरहाउस

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में रामपुर रोड पर जीतपुर नेगी के पास अमेजन के वेयरहाउस में लगी आग इतनी वीभत्स थी कि दो वाहन पूरी तरह जल गए जबकि बाहर खड़ीं…


    Spread the love