लालकुआं:- 1 हेक्टेयर वन भूमि को बस अड्डे के लिए चिह्नित करने पर सहमति

 नगरवासियों की बहुप्रतीक्षित स्थायी बस अड्डे की मांग अब जल्द पूरी होने की संभावना जताई जा रही है। शुक्रवार को पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल पर परिवहन निगम, वन विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में प्रस्तावित रोडवेज बस अड्डे का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में परिवहन निगम की मंडलीय प्रबंधक पूजा जोशी, मंडलीय उप प्रबंधक संजय पांडे, वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम, डिप्टी रेंजर विशन राम, राजस्व निरीक्षक मनोज कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान लगभग एक हेक्टेयर वन भूमि को बस अड्डे के लिए चिह्नित करने पर सहमति बनी। नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने बताया कि शासन स्तर पर पत्राचार जारी है और बस अड्डा निर्माण की राह अब लगभग साफ हो गई है। इधर, परिवहन निगम की मंडलीय प्रबंधक पूजा जोशी ने कहा कि लालकुआं में बस अड्डा निर्माण को लेकर वन विभाग ने सकारात्मक पहल दिखाई है। शासन से भी इस संबंध में पत्राचार किया गया है और जल्द निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

और पढ़े  उत्तराखंड: चमोली की बेटी भागीरथी ने बढ़ाया मान, हैदराबाद में आयोजित मैराथन की 42 किमी की दौड़ में जीता रजत पदक
  • Related Posts

    लालकुआं / हल्दूचौड़- सोयाबीन फैक्ट्री में मलबे की आड़ में बुल्डोजर से खुदाई का खेल? यूसीएफ ने बैठाई जांच

    हल्दूचौड़ स्थित उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ (यूसीएफ) के सोयाबीन एवं वनस्पति कॉम्प्लेक्स परिसर में चल रहे भवन ध्वस्तीकरण को लेकर मिल रही लगातार शिकायतों के बाद यूसीएफ के महाप्रबंधक त्रिभुवन…

    देहरादून: CM धामी ने परिवार और मंत्रियों संग देखी हनुमान अंश, उत्तराखंड में टैक्स फ्री होगी फिल्म

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में प्रसिद्ध संत नीब करौरी बाबा के जीवन, उनकी भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित फिल्म हनुमान अंश…