दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हिस्ट्रीशीटर गुड्डू को किया गिरफ्तार, दुष्कर्म मामले था वांछित

 

दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ में एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान गुड्डू के रूप में हुई है। वह शालीमार बाग बलात्कार मामले में वांछित था। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

जानकारी के मुताबिक, 18 सितंबर को पुलिस को गुड्डू के बारे में सूचना मिली थी। जिसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने रात लगभग 1:00 बजे मुनक नहर के किनारे कूड़ा खट्टा, एयू ब्लॉक के पास जाल बिछाया। इस दौरान वहां से एक संदिग्ध शख्स आते हुए देखा गया। मुखबिर द्वारा गुड्डू के रूप में पहचाने जाने पर पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने को कहा। लेकिन आरोपी ने भागने की कोशिश की उसने एक देसी पिस्तौल निकाली और जान से मारने की नीयत से गोली चला दी, जो एक पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने पहले हवा में गोली चलाई और लेकिन आरोपी नहीं रुका। मुठभेड़ में गोली गुड्डू के दाहिने पैर में लगी, जिससे वह गिर पड़ा। उसका हथियार मौके पर ही बरामद कर लिया गया। घायल आरोपी को तुरंत इलाज के लिए बीजेआरएम अस्पताल ले जाया गया।
और पढ़े  ब्रिक्स के लिए अब 10 दिन हाई अलर्ट पर रहेगी नई दिल्ली, 14 सितंबर तक 24 घंटे निगरानी
  • Related Posts

    दिल्ली इमारत हादसे को लेकर HC में याचिका, आज ही हो सकती है सुनवाई

    दिल्ली के सत्य निकेतन इमारत हादसे पर हाई कोर्ट तत्काल सुनवाई के लिए राजी हो गया है. सोमवार (7 सितंबर) को एक वकील ने दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस…

    सीडीएससीओ की जांच में 199 दवाओं के नमूने जांच में फेल,एक नकली मिला

    जिस दवा के भरोसे मरीज बीमारी से लड़ता है, अगर उसमें जरूरी दवा की मात्रा ही बहुत कम हो तो इलाज का असर भी सवालों के घेरे में आ जाता…