मोटाहल्दू : क्षेत्र में लगा पहली बार एटीएम, नहीं होना पड़ेगा आमजन को परेशान ।

लालकुआं और हल्द्वानी के बीच में पड़ने वाले कस्बे मोटाहल्दू में एटीएम की सुविधा उपलब्ध हो गई है, जिससे क्षेत्र की जनता बहुत खुश है।

आपको बता दें कि मोटाहल्दू क्षेत्र अपने आप में एक इतिहास समेटे हुए हैं जैसे मोटाहल्दू में काफी पुराना प्राइमरी स्कूल, प्राचीन शिव मंदिर, सरकारी अस्पताल, पशु चिकित्सालय के साथ-साथ पोस्ट ऑफिस, को-ऑपरेटिव बैंक, सहकारी समिति, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, बीएसएनल एक्सचेंज, लक्ष्मीनारायण बैंकट हॉल, निकट ही बिजली घर, महावीर औद्योगिक संस्थान, रिलायंस पेट्रोल पंप, आदि कई छोटे-बड़े सरकारी और निजी संस्थान है जिनमें प्रतिदिन हजारों लोगों का आना जाना लगा रहता है, लेकिन आज तक एक भी एटीएम मोटहल्दू क्षेत्र में नहीं था।

जिससे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था और एटीएम के लिए मोटाहल्दू से 5-6 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था।

लेकिन अब उक्त परेशानी का समाधान हो गया है मोटाहल्दू में रेलवे क्रॉसिंग (रेलवे फाटक) के पास ही एटीएम की सुविधा उपलब्ध हो गई है जोकि 24 घंटे खुला रहेगा, सभी लोग एटीएम का बहुत फायदा ले रहे हैं, ग्रामप्रधान विपिन चंद्र जोशी ने बताया कि जनता को इस क्षेत्र में एटीएम की बहुत आवश्यकता थी एटीएम लगाने की पहल करने वाले अरविंद भट्ट का ग्रामप्रधान और सभी क्षेत्रवासीयों ने आभार प्रकट किया।

और पढ़े  टिहरी: 21 से 30 सितंबर तक बंद रहेगा सुरकंडा देवी रोपवे का संचालन
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…