शर्मसार हुई ममता- झाड़ियों में मिला नवजात, रखवाली करता रहा कुत्ता, कलियुग की यशोदा बनी मिथिलेश

Spread the love

 

मैनपुरी के किशनी तहसील क्षेत्र के गांव हरचंदपुर में किसी मां ने मजबूरी में अपने कलेजे के टुकड़े को गांव के बाहर झाड़ियों में फेंक दिया। जानकारी पर वहां आई गांव की मिथिलेश बालक के लिए यशोदा बन गईं। उन्होंने बच्चे को अपनाया। बीमार बच्चे को डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सैफई रेफर कर दिया है।

गांव हरचंदपुर में बुआ के पास रहने वाला प्रिंस (14) नौ दिन पहले किसी काम से गांव के बाहर जा रहा था। रास्ते में उसे बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दी। झाड़ियों में पड़े बच्चे को देखकर वह घबरा गया। घर जाकर बुआ को बताया। मिथिलेश वहां पहुंची और खून से सने बच्चे को वह घर ले आई। बच्चे के काफी कमजोर होने से वह बुधवार को पति प्रदीप के साथ सीएचसी किशनी लेकर पहुंची। परीक्षण के बाद उसका वजन मात्र डेढ़ किलो निकला।

 

डॉ. शरद यादव ने बच्चे को कुपोषित की श्रेणी में पाकर एनआरसी में रखने की सलाह दी। दंपती के तैयार होने पर बेहतर इलाज के लिए बच्चे को सैफई रेफर कर दिया गया।

भतीजे को ले रखा है गोद
मिथिलेश शर्मा की उम्र लगभग 50 वर्ष है। वह भतीजे प्रिंस के साथ रह रही हैं। बच्चे का नाम दंपती ने गणेश रखा है। मिथिलेश का कहना है कि वह बच्चे को अच्छे तरीके से पालन पोषण करेगी। उसका हर संभव उपचार कराएगी। शायद यह बच्चा ईश्वर ने उसके पालन-पोषण के लिए ही भेजा है। जितना प्यार वह भतीजे प्रिंस को देती है उससे भी अधिक प्यार वह इस मासूम को देगी।

और पढ़े  योगी Cabinet: चुनाव से पहले किसानों को सरकार का तोहफा, अब प्रदेश में लागू होगी फसल बीमा योजना

कुत्ते की वफादारी की हो रही चर्चा
गांव हरचंदपुर में जिस प्रकार से कुत्ते ने मानव परिवार के साथ वफादारी निभाई उसकी चर्चा हर ओर है। मिथिलेश ने बताया कि जब वह गांव के बाहर झाड़ियों के पास पहुंची तो बालक के पास कुत्ता बैठा था। गांव का वह कुता बालक के साथ सीएचसी तक आया था। झाड़ियों में फेंके गए बालक की जंगली जानवरों से कुत्ते ने ही रक्षा की है।

Spread the love
  • Related Posts

    भारी सुरक्षा के बीच प्रयागराज रवाना हुआ अली, भाई अबान के अंतिम संस्कार में होगा शामिल

    Spread the love

    Spread the loveझांसी में हुए हादसे में माफिया अतीक अहमद के छोटे अबान अहमद की मौत हो गई। अबान के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए झांसी जेल में…


    Spread the love

    आटे में ‘धीमा जहर’! मैनपुरी में बड़ा खुलासा, 43 बोरी टेलकम पाउडर बरामद; ये बड़ी मिल की गई सील

    Spread the love

    Spread the loveगेहूं के आटे में टेलकम पाउडर मिलाकर लोगों को बेचा जा रहा है, उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने एक…


    Spread the love