पीएम मोदी- असम की धरती से PM मोदी ने की अपील- बच्चों के भविष्य के लिए स्वदेशी सामान खरीदें

Spread the love

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम के दरांग में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने यहां तमाम परियोजनाओं की सौगात के बाद एक जनसभा को भी संबोधित किया।

 

पीएम मोदी ने असम बायोएथेनॉल संयंत्र का किया उद्घाटन
गोलाघाट के नुमालीगढ़ में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) में असम बायोएथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन किया और नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) में पॉलीप्रोपाइलीन संयंत्र की आधारशिला भी रखी। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी पीएम के साथ मौजूद थे।

 

पीएम मोदी ने दरांग ने नई परियोजना का निरीक्षण किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दरांग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, GNM स्कूल और BSc नर्सिंग कॉलेज, गुवाहाटी रिंग रोड परियोजना और ब्रह्मपुत्र नदी पर कुरुवा-नरेंगी पुल का निरीक्षण किया।

 

असम में घुसपैठियों से लाखों एकड़ जमीन वापस ली गई- पीएम मोदी
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा- पिछली कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में किसानों की जमीन और धार्मिक स्थलों पर अतिक्रमण किया गया था। भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बनने के बाद से, हमने उन गलतियों को सुधारना और अवैध दावों को हटाना शुरू कर दिया है। असम में घुसपैठियों से लाखों एकड़ जमीन वापस ली गई है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘भाजपा का उद्देश्य देश को घुसपैठियों से बचाना और उसकी अखंडता को बहाल करना है। मैं उन राजनेताओं को चुनौती देता हूं जो घुसपैठियों का बचाव करते हैं कि वे आगे आएं और इस मुद्दे का सामना करें। वे दिखाएं कि हमने घुसपैठियों को हटाने के लिए जो प्रयास किए हैं, उनकी तुलना में उन्होंने क्या प्रयास किए हैं। घुसपैठियों को पनाह देने वालों को इसकी कीमत चुकानी होगी; देश उन्हें माफ नहीं करेगा।’

और पढ़े  बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: हटाए गए सीबीएसई के चेयरमैन-सचिव,OSM खरीद प्रक्रिया की होगी जांच

 

 

कांग्रेस ऐसी विचारधारा से जुड़ती है जो भारत विरोधी है’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, ‘अपनी राजनीति के लिए कांग्रेस ऐसी विचारधारा से जुड़ती है जो भारत विरोधी है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी यही देखने को मिला… पाकिस्तान के कोने-कोने में आतंकवादियों के सरगनाओं को खत्म किया गया, लेकिन कांग्रेस भारतीय सेना के बजाय पाकिस्तानी सेना के साथ खड़ी रही। हमारी सेना के साथ खड़े होने के बजाय, कांग्रेस पार्टी के लोग आतंकवादियों को पालने वालों के एजेंडे को बढ़ावा देते हैं। पाकिस्तान का झूठ कांग्रेस का एजेंडा बन जाता है। इसलिए आपको कांग्रेस से हमेशा सावधान रहना होगा… आज कांग्रेस आक्रांताओं और देशद्रोहियों की बहुत बड़ी संरक्षक बन गई है।’

 

अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए स्वदेशी सामान खरीदें’
असम के दरांग में एक जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से अपील की सभी स्वदेशी को अपनाएं और अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए स्वदेशी सामान खरीदें। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि- कांग्रेस, भारतीय सेना का समर्थन करने के बजाय, पाकिस्तान की तरफ से पाले गए आतंकवादियों का समर्थन करती है। कांग्रेस घुसपैठियों और राष्ट्र-विरोधी ताकतों को संरक्षण देती है।

 

नवरात्रि के पहले दिन, जीएसटी के दरों में होगी कमी- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कहा, ‘अब जीएसटी में अगली पीढ़ी के सुधार होंगे। मैं आज यह खुशखबरी लेकर आपके सामने आया हूं। आज से ठीक नौ दिन बाद, नवरात्रि के पहले दिन, जीएसटी की दरों में उल्लेखनीय कमी की जाएगी। इससे देश के हर परिवार को लाभ होगा और रोजमर्रा की चीजें सस्ती होंगी।’

और पढ़े  टीएमसी को झटका: राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने दिया इस्तीफा, पार्टी के 15 साल के शासन को बताया अराजक

 

 

विकसित भारत के संकल्प में उत्तर पूर्व की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘इस मंच से लगभग 6,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया है। हमारी डबल इंजन सरकार असम को कनेक्टिविटी और उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा के केंद्र में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। ये परियोजनाएं इस विजन को प्राप्त करने के प्रति हमारे समर्पण को और सुदृढ़ करेंगी। पूरा देश आज एकजुट होकर, एक विकसित भारत के निर्माण के लिए आगे बढ़ रहा है। विशेषकर हमारे युवा साथी। उनके लिए, एक विकसित भारत एक सपना भी है और संकल्प भी। इस संकल्प की पूर्ति में हमारे उत्तर पूर्व की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है… 21वीं सदी के 25 वर्ष बीत चुके हैं। अब 21वीं सदी का अगला भाग पूर्व का है, उत्तर पूर्व का है।’


Spread the love
  • Related Posts

    Shigella: केरल में शिगेला का कहर, 126 लोग संक्रमित और मासूम की मौत से दहशत, जानिए…

    Spread the love

    Spread the loveकेरल बीते कुछ वर्षों में देश का सबसे ज्यादा संक्रामक रोगों से प्रभावित राज्य रहा है, ये कहना गलत नहीं होगा। लेप्टोस्पायरोसिस रोग के मामले हों या फिर…


    Spread the love

    टीएमसी को झटका: राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने दिया इस्तीफा, पार्टी के 15 साल के शासन को बताया अराजक

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को बड़ा झटका लगा है। राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने राज्यसभा की सदस्यता और टीएमसी की प्राथमिक सदस्यता से…


    Spread the love