बड़ी खबर – अब यहा मिले 1 दिन में 138 बच्चे कोरोना से संक्रमित, तीसरी लहर की दस्तक ।

कोरोना धीरे-धीरे फिर लौट रहा है। लेकिन, इस बाद इसका निशाना बच्चे व युवा हैं। इसीलिए कोरोना के जो नए आंकड़े सामने आ रहे हैं, उसमें युवा व बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। बीते दिनों बंगलूरू में दस दिन के अंदर 500 से ज्यादा बच्चों के संक्रमित होने की खबर सामने आई थी। लेकिन, अब ओडिशा में एक दिन में ही 138 बच्चों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार ओडिशा में रविवार को 1058 नए कोरोना मरीज सामने आए। इसमें 138 बच्चे भी शामिल हैं। इसके बाद अब राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 9,94, 565 पहुंच गई है। वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या 6,887 दर्ज की गई। इसमें रविवार को हुई 64 मौतें शामिल हैं।
तीसरी लहर की आशंका के बाद भी जहां एक तरफ स्वास्थ्य विभाग हाथ पे हाथ धरे बैठा है। वहीं एक स्वास्थ्य विभाग के ही अधिकारी का कहना है कि एक दिन में 138 कोरोना संक्रमित बच्चों का सामने आना चिंता का विषय है। इसमें सबसे ज्यादा 616 कोरोना मरीज क्वारंटीन सेंटर से सामने आए हैं, वहीं 442 मरीज अन्य हैं। अधिकारियों का कहना है कि अब प्रतिदिन संक्रमित दर बढ़कर 1.53 प्रतिशत पहुंच गई है।

और पढ़े  त्योहारी सीजन से पहले ग्राहकों को झटका: 1 अक्तूबर से 8% तक महंगे होंगे एसी-टीवी और फ्रिज, जानें कारण?
  • Related Posts

    महाराष्ट्र: गजल गायक तलत अजीज के घर में लगी भीषण आग, धुएं से परिवार अस्पताल में भर्ती, सभी को मिली छुट्टी

    मुंबई के जुहू इलाके में शुक्रवार देर रात दिग्गज गजल गायक तलत अजीज के डुप्लेक्स अपार्टमेंट में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उनका पूरा…

    केरलम के गृह मंत्री ने दिया आदेश- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगी विजिलेंस जांच,20 साल पुराने केस की होगी पड़ताल

    केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े एक पुराने मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। मामला 2006 का है, जब ज्ञानेश…