देहरादून: मलबा आने से प्रदेश में 203 सड़कें बंद, 14 सितंबर तक प्रदेश में मौसम ऐसा रहेगा  

Spread the love

 

प्रदेश में 203 सड़क बंद हैं। इनमें सबसे अधिक पीएमजीएसवाई की 116, लोनिवि व एनएच की 86, बीआरओ की एक सड़क शामिल है। सबसे अधिक उत्तरकाशी और चमोली जिले में 32-32 मार्ग बंद हैं। इसके अलावा रुद्रप्रयाग 27, पिथौरागढ़ 21 और पौड़ी में 19 मार्ग बंद है। टिहरी 22, देहरादून 13, हरिद्वार एक, अल्मोड़ा 25, बागेश्वर नौ और नैनीताल में दो मार्ग बंद है।

चंपावत और ऊधम सिंह नगर जिले में कोई भी मार्ग बंद नहीं है। भले ही बीते कुछ दिनों से बारिश से पूरे प्रदेशभर में राहत मिली हो लेकिन बारिश रुकते ही उमस भरी गर्मी भी अपने तेवर खूब दिखा रही है। यह स्थिति सिर्फ मैदानी इलाकों की ही नहीं, बल्कि पर्वतीय इलाकों में भी उमस भरी गर्मी कुछ देर के लिए परेशान कर रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि मैदानी इलाकों में गर्जन के साथ बिजली चमकने की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो 14 सितंबर तक प्रदेशभर में हल्की बारिश के आसार हैं।

 

 

चारधाम यात्रा के मार्ग खुले पर कई स्थानों पर हैं खतरनाक क्षेत्र

आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन के मुताबिक चारधाम यात्रा मार्ग बंद हो रहे हैं तो इन्हें खोला जा रहा है। गंगोत्री और यमुनोत्री मार्ग खुल चुका है लेकिन इसमें कई स्थानों पर खतरनाक स्थल बने हैं। जहां यात्रा करना खतरनाक हो सकता है। उसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है, जब इसे ठीक कर लिया जाएगा इसके बाद यात्रा शुरू होगी।

और पढ़े  देहरादून- शिक्षा मंत्री के आदेश, सरकारी स्कूलों में मिड डे मील योजना में हेराफेरी की होगी जांच

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी अग्निकांड: पार्सल से भरा था गोदाम, शटर के पास शॉर्ट सर्किट की एक चिंगारी से जला पूरा वेयरहाउस

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में रामपुर रोड पर जीतपुर नेगी के पास अमेजन के वेयरहाउस में लगी आग इतनी वीभत्स थी कि दो वाहन पूरी तरह जल गए जबकि बाहर खड़ीं…


    Spread the love

    उत्तराखंड हाईकोर्ट- देहरादून में वृक्ष कटाई, शिकायतकर्ताओं के सामाजिक बहिष्कार पर HC का राज्य से जवाब तलब

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राज्य सरकार को देहरादून के एक गांव में कथित अवैध वृक्ष कटाई और उसके बाद शिकायतकर्ताओं के सामाजिक बहिष्कार से संबंधित शिकायत…


    Spread the love