झांसी : शर्मसार जी हां यहां होता है लाशों का सौदा परिजनों से——

Spread the love

कुछ ऐसे लोग जो मानवता को तार-तार करने में जुटे हुए हैं। अभी रेमडेसिविर इंजेक्शन की चोरी का मामला ठंडा नहीं हुआ है कि अब कोरोना से मरने वाले शव देने तक में पैसे मांगने की शिकायतें कॉलेज प्रशासन तक पहुंचने लगी हैं। कुछ मामलों में तो कॉलेज प्रशासन ने कार्रवाई तक की है।मामला है झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज का
कोरोना की दूसरी लहर से हालात बदतर होते जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में 15 से 20 मौतें हो रही हैं। इनमें कई झांसी की होती हैं तो कुछ गैर जनपदों की। कोविड अस्पताल में आउटसोर्सिंग पर रखे गए कुछ कर्मचारी मानवता को तार-तार करते हुए इस महामारी में उगाही पर उतारू हैं। उनकी आंखों का पानी तक मर गया है और वो शव देने में भी पैसे की मांग कर रहे हैं। ऐसी कई शिकायतें मेडिकल कॉलेज प्रशासन के पास भी पहुंच रही हैं। हालांकि, अब तक किसी के भी खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारियों के भी हौसले बुलंद हैं।

मेडिकल कॉलेज में एक वार्ड ब्वॉय द्वारा इमजरेंसी मेडिकल ऑफिसर के परिजनों से कुछ पैसे लेकर मृतक का शव देने की मांग की गई। इसकी शिकायत प्राचार्य तक पहुंची। हालांकि, जांच में ये पुष्टि नहीं हो सकी। मगर वार्ड ब्वॉय को तत्काल प्रभाव से डेडबॉडी डिस्पोजल टीम व रिसेप्शन काउंटर से हटा दिया गया। इससे स्पष्ट संकेत मिले कि कहीं न कहीं मेडिकल कॉलेज प्रशासन को भी शिकायत में सच्चाई मिली होगी, तभी ये कार्रवाई हुई।


Spread the love
और पढ़े  12 आईपीएस और 35 पीपीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती, पढ़ें...
  • Related Posts

    अयोध्या- “पैंथर फाइट नाइट” का भव्य आगाज़, 235 मुकाबलों से गूंजेगी रामनगरी

    Spread the love

    Spread the love   धार्मिक आस्था की नगरी अयोध्या अब खेल और मनोरंजन के क्षेत्र में भी नई पहचान गढ़ती नजर आ रही है। इसी कड़ी में पहली बार आयोजित…


    Spread the love

    शाहजहांपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, पुतला फूंकने को लेकर हंगामा

    Spread the love

    Spread the loveअसम विधानसभा चुनाव के दौरान असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्व सरमा द्वारा नेता प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी,कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर लगातार अभद्र टिप्पणी किए जाने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *