दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचीं अभिनेत्री ऐश्वर्या, AI जेनरेटेड तस्वीरों को लेकर की ये अपील

Spread the love

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने अदालत से अपील की है कि उनकी एआई जेनरेटेड तस्वीरों के बेजा इस्तेमाल से उन्हें सुरक्षा दी जाए। ऐश्वर्या राय का कहना है कि उनकी तस्वीरों को बिना उनकी इजाजत के व्यवसायिक फायदे के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने अदालत से अपने व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा की मांग की है।

 

ऐश्वार्या की याचिका में क्या है?
ऐश्वर्या राय ने अपनी याचिका में कहा ‘अवास्तविक अंतरंग तस्वीरों का इस्तेमाल कॉफी, मग और अन्य सामान बेचने के लिए किया गया है। जिन स्क्रीनशॉट्स में तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की गई है, वे ऐश्वर्या राय की कभी नहीं थीं। ये सभी एआई जनरेटेड हैं।’

 

नाम और चेहरे से कमा रहे पैसा
लाइव ला ने ऐश्वर्या के वकील संदीप सेठी के हवाले से लिखा ‘वे मेरे संगठन के नाम पर पैसे कमा रहे हैं। यूट्यूब पर जो स्क्रीनशॉट हैं, उनमें छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने ऐसी तस्वीरों को अधिकृत किया है। ये सभी एआई द्वारा उत्पन्न की गई हैं।’
वकील ने यह भी आरोप लगाया कि ‘एक सज्जन केवल नाम और चेहरा लगाकर पैसा इकट्ठा कर रहे हैं। उनके नाम और तस्वीर का इस्तेमाल किसी की यौन इच्छाओं को संतुष्ट करने के लिए किया जा रहा है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।’
इसके अलावा, वकील ने यह भी बताया कि राय की तस्वीरें वॉलपेपर और टी-शर्ट पर बिना अनुमति के बेची जा रही हैं।

 

हाई कोर्ट आदेश पारित करेगा
तर्कों को सुनने के बाद, दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति तेजस करिया की पीठ ने मौखिक रूप से संकेत दिया कि वह प्रतिवादियों को चेतावनी देते हुए एक अंतरिम आदेश पारित करेंगे।

‘और प्यार हो गया’ से बॉलीवुड में डेब्यू
ऐश्वर्या राय ने साल 1997 में फिल्म ‘और प्यार हो गया’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। वह कई प्रोडक्ट की ब्रांड एंबेसडर भी रही हैं। फिल्मों के अलावा उन्हें विज्ञापनों से मोटी कमाई होती है। ऐसे में उनका इल्जाम है कि जिन प्रोडक्ट ने उनकी एआई जेनरेटेड तस्वीर इस्तेमाल की उन्होंने इसके लिए उनसे इजाजत भी नहीं ली।

 

और पढ़े  Delhi एसआईआर: 2002 की वोटर सूची में नाम न होने पर भी नहीं कटेगा वोट, चुनाव आयोग ने मतदाताओं को दी राहत

Spread the love
  • Related Posts

    लक्ष्मी योजना का फॉर्म भरना आसान, उसके बाद परेशानी लगो लाइन में

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली सरकार की लक्ष्मी योजना का ऑनलाइन फॉर्म घर बैठे मोबाइल से भरना भले आसान हो, लेकिन इसके बाद की प्रक्रिया महिलाओं के लिए परेशानी का सबब बन…


    Spread the love

    मैं किसान का बेटा, वापस आऊंगा, इस्तीफे के 15 दिन बाद धर्मेंद्र प्रधान जेन जी पर क्या बोले?

    Spread the love

    Spread the loveभाजपा के वरिष्ठ नेता और संबलपुर से सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को नीट पेपर लीक मुद्दे पर हुए विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से…


    Spread the love