नॉर्वे: कड़े मुकाबले में जीती लेबर पार्टी, 4 साल और सरकार का नेतृत्व करेंगे PM जोनास स्टोरे

Spread the love

 

नॉर्वे के आम चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और सत्ताधारी लेबर पार्टी ने एक बार फिर जीत हासिल की है। हालांकि लेबर पार्टी को बेहद कड़े मुकाबले में जीत हासिल हुई। नॉर्वे के प्रधानमंत्री और लेबर पार्टी के नेता जोनास गार स्टोरे ने जीत का एलान किया। लेबर पार्टी ने टैक्स और जनकल्याणकारी नीतियों का डर दिखाकर मतदाताओं को अपने पक्ष में किया, जिसका उसे फायदा हुआ।

 

नॉर्वे के आम चुनाव में बेहद कड़ा रहा मुकाबला
नॉर्वे में भी दक्षिणपंथी राजनीति का उभार हो रहा है और आम चुनाव के दौरान मतदाताओं के रुझान ने भी बता दिया कि नॉर्वे में भी आने वाले समय में दक्षिणपंथी पार्टियां सत्ता पर काबिज हो सकती हैं। नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे अगले चार साल और देश का नेतृत्व करेंगे। लेबर पार्टी की जीत का अंतर महज 2.5 प्रतिशत रहा। लेबर पार्टी को 28 प्रतिशत वोट मिले और सेंटर लेफ्ट पार्टी ने लेबर पार्टी को समर्थन दिया है। 169 सदस्यीय नॉर्वे की संसद में लेबर पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन को कुल 88 सीटों पर जीत मिली है।

 

अप्रवासन विरोधी पार्टी की लोकप्रियता में आया उछाल
अप्रवासन विरोधी एंटी इमीग्रेशन प्रोग्रेस पार्टी को रिकॉर्ड 24 प्रतिशत मत मिले हैं। कंजर्वेटिव पार्टी को सिर्फ 15 प्रतिशत मत मिले हैं और यह पार्टी का बीते दो दशकों में सबसे खराब प्रदर्शन है। नॉर्वे के आम चुनाव में अप्रवासन, टैक्स और जनकल्याणकारी नीतियां प्रमुख मुद्दे रहे। हालांकि रूस-यूक्रेन युद्ध और अमेरिका की टैरिफ नीतियों के बीच मौजूदा सरकार के ही सत्ता में बने रहना नॉर्वे में हित में जा सकता है।

और पढ़े  केतन की मौत के 17 दिन बाद दादा ने भी तोड़ा दम, परिवार बोला- सदमे से बिगड़ी थी तबीयत

Spread the love
  • Related Posts

    West Asia – ट्रंप ने ईरान पर फिर हमले की दी धमकी, कहा- खर्ग द्वीप पर कर सकते हैं कब्जा

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका ने एक बार फिर ईरान पर बड़ा हमला बोला है। सेंटकॉम ने जानकारी दी कि उसने ईरान के 80 ठिकानों को निशाना बनाया। ऐसे में एक बार…


    Spread the love

    PM Modi-: इंडोनेशिया में पीएम का भव्य स्वागत, राष्ट्रपति के साथ की द्विपक्षीय वार्ता

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भव्य स्वागत हुआ। पीएम मोदी के विशेष स्वागत के दौरान वाहनों का काफिला और घुड़सवारों की टुकड़ी भी…


    Spread the love