2025 चंद्र ग्रहण- भारत में सूतक काल शुरू,रात 9.58 से शुरू होगा पूर्ण चंद्र ग्रहण..

Spread the love

ज यानी 7 सितंबर 2025 को साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इसका समय रात 9 बजकर 58 मिनट से देर रात 1 बजकर 26 मिनट तक माना जा रहा है। ज्योतिषियों के मुताबिक यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और इसे भारत में स्पष्ट रूप से देखा जाएगा। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अफ्रीका, एशिया, यूरोप, पश्चिमी और उत्तरी अमेरिका तथा दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में भी यह नजर आने वाला है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक जब भी चंद्र ग्रहण लगता है, तो उससे लगभग 9 घंटे पहले सूतक काल लगता है, जिसका व्यापक प्रभाव देश-दुनिया पर दिखाई देता है। यही कारण है कि इसके प्रारंभ होने पर पूजा-पाठ से लेकर खरीदारी, यात्राएं जैसे कार्य करने की मनाही होती है। अब चूंकि आज का ग्रहण भारत में नजर आएगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य है। ऐसे में आप अपने शहर के मुताबिक यहां सूतक काल का समय जान सकते है।

 

सूतक काल समय
ज्योतिषियों के मुताबिक चंद्र ग्रहण की शुरुआत से लगभग 9 घंटे पहले सूतक काल लगता है। इसलिए 7 सितंबर को दोपहर 12: 59 मिनट से सूतक काल शुरू होगा। इसके प्रारंभ से लेकर ग्रहण के समापन तक ध्यान और मंत्र जाप करना चाहिए। यह बेहद शुभ होता है। इसके अलावा आप भगवान की मूर्तियों को स्पर्श और यात्राएं न करें। इससे जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

 

 

आज रात साल का आखिरी चंद्र ग्रहण

  • ग्रहण की शुरुआत- 07 सितंबर की रात को 9. 58 मिनट से होगी।
  • चंद्र ग्रहण का उच्च काल- रात 11. 41 मिनट से, इस दौरान पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखेगा।
  • चंद्र ग्रहण की समाप्ति- रात 1.26 मिनट पर।
  • ग्रहण का सूतक काल- दोपहर 12. 56 मिनट से जारी और ग्रहण खत्म होने के साथ होगा खत्म।
  • सूतक काल की मान्यताएं- ग्रहण के दौरान सूतक लगता है। सूतक में मंदिरों के पट बंद हो जाते हैं। सूतक में भोजन नहीं बनाया जाता
  • सूतक काल में क्या करें- चंद्र ग्रहण और सूतक काल के दौरान पूजा पाठ वर्जित रहेगा। लेकिन मंत्रों का जाप किया जा सकता है।
  • ब्लड मून का दिखेगा नजारा- साल का यह आखिरी चंद्र ग्रहण होगा, जो पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जिसमें चांद लाल रंग का दिखेगा, इस कारण से ब्लड मून कहा जाता है।
और पढ़े  गुजरात एटीएस की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पांच आरोपी गिरफ्तार

Spread the love
  • Related Posts

    आफत की बारिश: असम में बाढ़ से 41 की मौत, महाराष्ट्र में जल भराव, कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

    Spread the love

    Spread the love देश भर में बारिश की कहर जारी है। बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन से कई लोगों ने जान गंवाई है। असम में जल प्रलय जैसी स्थिति पैदा…


    Spread the love

    पेपर लीक विवाद: PM मोदी ने पेपर लीक मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का दिया आदेश

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को पेपर लीक मामलों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, देश के युवाओं का…


    Spread the love