अयोध्या: बड़ी संख्या में युवा मतदाता सूची में शामिल नहीं, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जताई चिंता

 

त्तरप्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित और शुद्ध बनाने के निर्देश दिए। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

इस मौके पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूचियों में धुंधली, काली या अस्पष्ट फोटो हटाकर स्पष्ट फोटो अपलोड की जाएं। मतदाता सूची में दोहरी प्रविष्टियों को समाप्त किया जाए। मकान नंबर सही से दर्ज हों। उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से मतदाता सूची में पाई जाने वाली त्रुटियों को दूर करने पर बल दिया। बीएलओ को निर्देश दिए कि मतदाताओं से फार्म-8 भरवाकर एक माह में सभी त्रुटियों को ठीक करें। युवा मतदाताओं की संख्या बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

 

बड़ी संख्या में युवा अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि 18 और 19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या कुल मतदाताओं के अनुपात में 4 से 4.5 प्रतिशत होनी चाहिए। लेकिन, अयोध्या में यह सिर्फ एक प्रतिशत है। इसका मतलब है कि बड़ी संख्या में युवा अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं। यह चिंताजनक स्थिति है। इसके लिए विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों से सहयोग लेने और शिक्षकों व अधिकारियों को प्रशिक्षण देकर सभी युवा मतदाताओं के नाम समयबद्ध ढंग से वोटर लिस्ट में शामिल करें।

और पढ़े  सूर्य किरण एयर शो आज से: जमीन से आसमान तक कड़ा सुरक्षा पहरा, ड्रोन पर रोक, भारी वाहनों का रूट डायवर्ट
  • Related Posts

    UP में चार कत्ल, आरोपी भी ढेर: बीवी-बेटे और दो पुजारियों की हत्या, घर में कैद कातिल भी एनकाउंटर में मारा गया

    उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक शख्स ने अपने घर पर चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों में उसकी पत्नी, बेटा और दो पुजारी शामिल हैं। घर…

    UP- फर्जी फास्टैग मामले में एसटीएफ का इटौंजा टोल प्लाजा पर छापा, सर्वर-डीवीआर जब्त, 7 महीने पहले खुला खेल

    फर्जी फास्टैग और वाहन नंबर के सहारे टोल चोरी और चालान से बचने के मामले की जांच में एसटीएफ ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। एसटीएफ ने लखनऊ-सीतापुर एक्सप्रेसवे के…