बड़ी कारों पर अब 40 प्रतिशत gst, दाम फिर भी कम होंगे,समझें…

Spread the love

 

जीएसटी काउंसिल ने गाड़ियों के लिए नया टैक्स ढांचा मंजूर कर दिया है। छोटे दोपहिया वाहनों और छोटी कारों पर टैक्स घटाकर 28 प्रतिशत से 18 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं मिड-साइज और बड़ी कारों को अब 40 प्रतिशत टैक्स स्लैब में डाल दिया गया है। सोशल मीडिया पर भले ही इसे लेकर भ्रम फैला हो, लेकिन बड़ी कारें खरीदने वालों को घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि उनके दाम वास्तव में कम होने वाले हैं।

क्यों घटेंगे बड़ी कारों के दाम
फिलहाल, जिन कारों में 1200cc से ज्यादा पेट्रोल इंजन, 1500cc से ज्यादा डीजल इंजन और 4 मीटर से लंबा बॉडी साइज होता है, उन पर 28 प्रतिशत जीएसटी के साथ 17-22 प्रतिशत का कंपनसेशन सेस भी लगता है। यानी कुल टैक्स का बोझ लगभग 45-50 प्रतिशत तक पहुंच जाता है। लेकिन नए नियम के तहत सेस पूरी तरह हटा दिया गया है। अब सिर्फ 40 प्रतिशत का फ्लैट जीएसटी देना होगा, जो पहले से कम है। अब नई दरों के हिसाब से सिर्फ 40% टैक्स लगेगा।

इसका सीधा मतलब है कि 22 सितंबर 2025 से गाड़ियों की कीमतें घटेंगी। यही फायदा लग्जरी कारों जैसे मर्सिडीज-बेंज, ऑडी, बीएमडब्ल्यू को भी होगा। पहले इन पर करीब 50% टैक्स लगता था, लेकिन अब सिर्फ 40% लगेगा।

उदाहरण के तौर, अगर कोई खरीदार 1200cc से ज्यादा पेट्रोल या 1500 सीसी से ज्यादा की डीजल कार खरीद रहा है, और अगर कार की कीमत 15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है तो उस पर अब कितना टैक्स देना पड़ेगा?

और पढ़े  गोवा माइनिंग घोटाला: ED ने सिंगापुर तक फैली 1,023 करोड़ की संपत्ति की जब्त, 5,237 करोड़ की 'काली कमाई' का दावा

केस 1: पुराना टैक्स 45% था

अगर टैक्स 45% था तो:

बेस प्राइस = 15,00,000 ÷ 1.45 = ₹10,34,483 (लगभग)

अब नया टैक्स = 40%
नई कीमत = 10,34,483 × 1.40 = ₹14,48,276 (लगभग)

यानी कीमत में करीब ₹51,724 की कमी।

केस 2: पुराना टैक्स 50% था

अगर टैक्स 50% था तो:

बेस प्राइस = 15,00,000 ÷ 1.50 = ₹10,00,000

अब नया टैक्स = 40%
नई कीमत = 10,00,000 × 1.40 = ₹14,00,000

यानी कीमत में करीब ₹1,00,000 की कमी।

नतीजा:
अगर पहले 45% टैक्स था तो नई कीमत लगभग ₹14.48 लाख होगी।
अगर पहले 50% टैक्स था तो नई कीमत लगभग ₹14 लाख होगी।


Spread the love
  • Related Posts

    वेनेजुएला में भूकंप से तबाही- भूकंप प्रभावित इलाकों में भारत चलाएगा ऑपरेशन अमिस्ताद, सैनिकों का दल रवाना

    Spread the love

    Spread the loveवेनेजुएला में भूकंप के बाद मौत का आंकड़ा 235 पहुंच गया है। प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन और मलबे हटाने का काम जारी है। रिक्टर पैमाने पर 7…


    Spread the love

    Russia-Ukraine-: क्रीमिया पर यूक्रेन का भीषण ड्रोन हमला, रूसी सेना ने गिराए 660 ड्रोन, बढ़ेगा टकराव?

    Spread the love

    Spread the loveचार साल से अधिक समय से जारी रूस और यूक्रेन की जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। फरवरी, 2022 में शुरू हुआ दोनों देशों का संघर्ष…


    Spread the love