शिखर धवन: धन शोधन मामले में पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन से ED की पूछताछ, दर्ज करवाया बयान

Spread the love

 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन से एक कथित अवैध बेटिंग एप से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय  ने पूछताछ कर रही है। यह मामला वन-एक्स-बेट (1xBet) नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़ा है, जो अवैध सट्टेबाजी गतिविधियों में शामिल बताया जा रहा है। अधिकारियों ने इस मामले में उनके संभावित प्रचार या साझेदारी वाले संबंधों की जांच शुरू कर दी है।

ईडी ने धवन को गुरुवार सुबह 11 बजे एजेंसी मुख्यालय में पेश होने के लिए तलब किया था ताकि उनके बयान दर्ज किए जा सकें और यह पता लगाया जा सके कि उनके इस एप से प्रमोशन और एंडोर्समेंट के जरिए क्या संबंध रहे हैं। धवन की पूछताछ मुख्यालय पहुंचने के तुरंत बाद शुरू हो गई और उन्होंने जांचकर्ताओं के सामने बयान दर्ज कराया। इससे पहले, इस मामले में संघीय एजेंसी ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना से भी पूछताछ की थी।

 

मामला क्या है?
39 वर्षीय पूर्व भारतीय क्रिकेटर का नाम इस एप से कुछ विज्ञापनों के जरिए जुड़ा बताया जा रहा है। ईडी पूछताछ के दौरान यह समझना चाहती है कि उनकी इस एप से क्या भूमिका या संबंध रहे हैं। ईडी यह जांच कर रही है कि क्या शिखर धवन ने इस बेटिंग एप के प्रचार में अपनी छवि का इस्तेमाल किया और इसके बदले कोई भुगतान लिया या नहीं। पूछताछ धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की जा रही है और धवन का बयान भी इसी अधिनियम के तहत ही दर्ज की जाएगी। ईडी इस अवैध नेटवर्क में उनके किसी भी वित्तीय या गैर-वित्तीय साझेदारी का पता लगाने की कोशिश कर रही है। यह जांच कथित रूप से अवैध बेटिंग एप 1xBet से जुड़ी हुई है।

और पढ़े  दिल्ली- इस बार पतंगों पर दिखेगा ऑपरेशन सिंदूर का पराक्रम, तकनीक से आएगा तस्वीर में निखार

रैना से भी हो चुकी पूछताछ
इससे पहले भी ईडी ने कई बड़े नामों को पूछताछ के लिए बुलाया था। हाल ही में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना से भी इसी मामले में दिल्ली में सवाल-जवाब किए गए थे। इसके अलावा, कुछ अन्य कंपनियां और डिजिटल प्लेटफॉर्म भी जांच के दायरे में आ चुके हैं। पिछले महीने, ईडी ने एक अन्य ऑनलाइन बेटिंग एप परिमैच से जुड़े मामले में कई राज्यों में छापेमारी भी की थी।

करोड़ों की ठगी का आरोप
ईडी इस समय कई ऐसे मामलों की जांच कर रही है, जो अवैध बेटिंग एप्स से जुड़े हैं। एजेंसी का मानना है कि इस तरह के बेटिंग एप्स न केवल अवैध हैं, बल्कि इनके जरिए बड़े पैमाने पर धन शोधन की गतिविधियां भी होती हैं। इन एप्स पर आरोप है कि इन्होंने लाखों लोगों और निवेशकों को करोड़ों रुपये का चूना लगाया है या फिर भारी मात्रा में टैक्स की चोरी की है। इस मामले में ईडी ने कार्रवाई तेज की है, खासकर उन विज्ञापनों पर जिनमें फिल्मी सितारे और क्रिकेटर शामिल हैं। इसी कड़ी में अब क्रिकेटरों और फिल्मी हस्तियों की भूमिका को लेकर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

ईडी के रडार पर और कौन?
शिखर धवन पर अब तक किसी ठोस आरोप की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ईडी की पूछताछ से साफ है कि एजेंसी इस मामले में गहराई से जांच करना चाहती है। आने वाले समय में इस मामले से जुड़े और बड़े नामों के सामने आने की संभावना है। मार्केट रिसर्च एजेंसियों और जांच करने वाली संस्थाओं का अनुमान है कि भारत में लगभग 22 करोड़ लोग अलग-अलग ऑनलाइन बेटिंग एप्लिकेशन का इस्तेमाल करते हैं, जिनमें से लगभग आधे (करीब 11 करोड़) नियमित उपयोगकर्ता हैं।विशेषज्ञों का आकलन है कि भारत का ऑनलाइन बेटिंग बाजार 100 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का है और यह हर साल करीब 30 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है। इसके अलावा, सरकार ने संसद को जानकारी दी कि साल 2022 से जून 2025 के बीच 1,524 निर्देश जारी किए गए, जिनमें ऑनलाइन बेटिंग और जुआ खेलने वाले प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया गया।

Spread the love
  • Related Posts

    Delhi- चार ड्रग तस्कर दोषी करार, 1.4 किलोग्राम से अधिक बरामद किया गया था गांजा

    Spread the love

    Spread the loveद्वारका कोर्ट ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज दो अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को दोषी ठहराया है। इन मामलों में 1.4 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किया…


    Spread the love

    भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज: ‘पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे उनके काम’, प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा?

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को पूर्व पीएम और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया। अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 2018 में आज ही…


    Spread the love