दिल्ली-एनसीआर में आज गुरुवार सुबह फिर दिन की शुरुआत बारिश से हुई। कई हिस्सों में सुबह बारिश देखी गई। वहीं दूसरी तरफ यमुना नदी उफान पर है, जिसकी वजह से कई निचले इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। यमुना बाजार, मजनू का टीला, मयूर विहार, गीता कॉलोनी, और झरोड़ा कलां जैसे क्षेत्रों में पानी घरों और दुकानों में घुस गया है।मौसम विभाग ने इस महीने भी अच्छी बारिश का आनुमान जताया है। खराब मौसम और बारिश के कारण आज भी उड़ानें प्रभावित रहेंगी।
यमुना के बढ़ते जलस्तर को लेकर डीएमआरसी का अलर्ट
यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन तक जाने वाला संपर्क मार्ग वर्तमान में दुर्गम है। स्टेशन चालू है और इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध है। डीएमआरसी ने इसकी जानकारी दी है।
दिल्ली में यमुना किनारे के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन हुए हैं। वहीं यमुना बाजार स्थित निजी अस्पताल को खाली करा लिया गया है। अब वहां पर एक भी मरीज नहीं है। यमुना की बाढ़ में नाला भी डूब गया है। बाढ़ के पानी से नाला पटा है। बता दें कि कश्मीरी गेट से निगम बोध घाट की ओर आने वाले रास्ते पर बाढ़ का पानी पहुंच गया है।







