नैनीताल-हल्द्वानी एनएच पर कार के ऊपर गिरा बोल्डर,दो लोग चोटिल,छूकर निकल गई मौत

नैनीताल जिले में दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार हो रही बारिश से पहाड़ी से बोल्डरों के गिरने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में नैनीताल -हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में कई स्थानों पर बोल्डर गिर रहे हैं।

दो गांव और भुजियाघाट के बीच अचानक पहाड़ से गिरकर बड़ा बोल्डर चलती हुई कार पर आ गिरा। गनीमत रही कि बोल्डर कार के अगले हिस्से से टकराया और लोग सुरक्षित बच गए और एक बड़ा हादसा होने से टल गय। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा कि उक्त कार में स्वास्थ्य विभाग देहरादून के लोग सवार थे। जो विभागीय कार्य से नैनीताल उच्च न्यायालय जा रहे थे। दो लोगों को चोटें आई है जिन्हें उपचार के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया है। लगातार भूस्खलन के कारण नैनीताल रोड बेहद जोखिम भरी हो चुकी है। और अन्य कई जगहों पर भी मलबा आ रहा है, डोलमार के पास भी चट्टान और पेड़ गिरने की घटना हुई है।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका जताई है। लोगों को सलाह दी है कि यात्रा बेहद जरूरी होने पर ही की जाए। फिलहाल मार्ग सुचारु कर दिया गया है।

और पढ़े  देहरादून: नशा मुक्ति केंद्रों पर होगा डिजिटल पहरा, बनेगा ऑनलाइन डैशबोर्ड, एक क्लिक पर मिलेंगी सारी जानकारियां
  • Related Posts

    बागेश्वर: बारिश से 15 सड़कें बंद…फिर भी स्कूल खुले, अभिभावकों में आक्रोश, सरयू और गोमती का जलस्तर बढ़ा

    बागेश्वर जिले में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण जहां नदी-नाले उफान पर हैं, वहीं मलबे और लैंडस्लाइड…

    देहरादून: हरितालिका तीज उत्सव का सीएम धामी ने किया शुभारंभ, सरकारी स्तर पर भव्य रूप से आयोजन की घोषणा

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जसवंत सिंह ग्राउंडमें आयोजित गोरखाली महिला हरितालिका तीज उत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि हरितालिका तीज उत्सव को…