देहरादून: पुलिस का छापा किराये के कमरे में चल रहा था देह व्यापार, युवती समेत 5 गिरफ्तार

 

मानव तस्करी रोधी इकाई  और विकासनगर कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात को हरबर्टपुर की सोनिया बस्ती में एक मकान में छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। टीम ने युवती समेत पांच को गिरफ्तार कर लिया।

टीम ने मौके से विकासनगर चिरंजीपुर के मंडी चौक के पास निवासी हरिकिशोर उर्फ राजकुमार, उत्तरकाशी जिले के बड़कोट के कांडा गांव निवासी मकान के केयर टेकर जयनारायण शर्मा, हरबर्टपुर के रामबाग निवासी ग्राहक विक्की, उत्तर प्रदेश निवासी एक महिला और हरियाणा निवासी एक युवती को गिरफ्तार किया। देह व्यापार के संचालक हरिकिशोर ने पहले स्वयं को ग्राहक बताकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। पुलिस ने सभी पांच आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि एसएसपी को हरबर्टपुर में देह व्यापार के संचालन की गोपनीय सूचना मिली। एसएसपी ने एएचटीयू के प्रभारी हरिओम राज चौहान को कार्रवाई के निर्देश दिए। सोमवार को एएचटीयू ने कोतवाली पुलिस के साथ मकान में छापा मारा। कमरों में पुलिस को तीन पुरुष, एक युवती व एक महिला के साथ 2350 रुपये और आपत्तिजनक सामग्री भी मिली।

पुलिस ने जयनारायण शर्मा से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह मकान राजकुमार ने किराये पर लिया है। वह मकान का केयर टेकर है। वह ग्राहकों और युवतियों को कमरे उपलब्ध कराता है। उसने बताया कि पुलिस के पहुंचने से आधा घंटा पहले राजकुमार मकान से बाहर गया था। महिला और युवती ने बताया कि राजकुमार ही उनसे फोन पर संपर्क कर ग्राहक उपलब्ध करवाता है। वह उन्हें गूगल पे के माध्यम से भुगतान करता है।

और पढ़े  रुड़की- किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला: फाइनल रिपोर्ट के नाम पर मांगी रिश्वत, 2 दरोगाओं पर एफआईआर

कोतवाली प्रभारी ने बताया हरिकिशोर ने पहले स्वयं को ग्राहक बताया, लेकिन शक होने पर पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की। उसने बताया कि राजकुमार भी उसका ही नाम है। उसे अधिकतर लोग इसी नाम से जानते हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हरियाणा निवासी महिला हाल में विकासनगर में ही रह रही है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

  • Related Posts

    उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश

    उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह…

    अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार

    चारधाम यात्रा अंतिम चरण में है। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार…