मोहन भागवत और वसुंधरा राजे की मुलाकात के बाद अटकलों का बाजार गर्म, 20 मिनट तक हुई बातचीत

Spread the love

 

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज सवेरे आरएसएस प्रमुख डॉ मोहन भागवत से मुलाकात की। राजे ने डॉ भागवत से करीब 20 मिनट तक बातचीत की। बताया जा रहा है कि डॉ. भागवत के साथ 20 मिनट चली मुलाकात में राजे ने कई अहम मामलों पर चर्चा की। भागवत से मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर हलचल मचने लगी है।

गौरतलब है कि बीते दिनों धौलपुर में रामकथा के दौरान वसुंधरा ने वनवास को लेकर बयान दिया था और फिर कल जोधपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि ईश्वर पर अटूट विश्वास से किसी भी कार्य को पूरा किया जा सकता है। भले ही देर से हो… सियासी गलियारों में राजे के इन बयानों के बाद भागवत के साथ उनकी 20 मिनट की मुलाकात ने राजे के बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने अटकलों को फिर सुलगा दिया है। सूत्रों के अनुसार राजे आरएसएस की पहली हैं। यदि राजे को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाता है तो वे भाजपा की पहली महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगी।

गौरतलब है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत इन दिनों 5 से 7 सितंबर तक होने वाली अखिल भारतीय समन्वय बैठक के लिए जोधपुर प्रवास पर हैं। भागवत से मुलाकात के बाद राजे सीधे सूरसागर स्थित बड़ा रामद्वारा पहुंचीं, जहां रामस्नेही संत रामप्रसाद जी के जन्मदिन की बधाई देने के साथ ही उनके साथ धार्मिक चर्चा भी की। राजे ने अजीत भवन में सब इंस्पेक्टर भर्ती में सफल अभ्यर्थियों से मुलाकात भी की और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

और पढ़े  गोवा माइनिंग घोटाला: ED ने सिंगापुर तक फैली 1,023 करोड़ की संपत्ति की जब्त, 5,237 करोड़ की 'काली कमाई' का दावा

Spread the love
  • Related Posts

    वेनेजुएला में फिर लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल में 4.9 रही तीव्रता

    Spread the love

    Spread the love वेनेज़ुएला में 4.9 तीव्रता का नया भूकंप वेनेज़ुएला में बड़े भूकंपों के कुछ दिनों बाद ही 4.9 तीव्रता का नया भूकंप महसूस किया गया। वेनेजुएला में राहत…


    Spread the love

    West Asia- अमेरिका ने ईरान पर हमले का जारी किया वीडियो, इस्राइल-लेबनान ने शांति समझौते पर किए हस्ताक्षर

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शुक्रवार को इस्राइल और लेबनान के बीच एक शुरुआती शांति समझौते की घोषणा की है। इसे कई महीनों से जारी संघर्ष…


    Spread the love