सीमा सुरक्षा बल HCM Result 2025: BSF एचसीएम के फिजिकल में 275567 अभ्यर्थी सफल, जारी हुआ परिणाम

Spread the love

 

सीमा सुरक्षा बल ने हेड कांस्टेबल मिनिस्टीरियल, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर स्टेनो, हवलदार क्लर्क असम राइफल्स भर्ती 2024 के पीएसटी और पीईटी का परिणाम जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

 

2,75,567 अभ्यर्थी होंगे लिखित परीक्षा में शामिल

पीएसटी व पीईटी योग्य अभ्यर्थियों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण, यानी लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। कुल 2,75,567 अभ्यर्थी को आगे की प्रक्रिया में शामिल होन के लिए अस्थाई रूप से चुना गया है। इसमें एएसआई स्टेनो/कॉम्बेटेंट स्टेनो के लिए 8,526 उम्मीदवार, सीएपीएफ मिनिस्टीरियल कॉम्बेटेंट मिनिस्टीरियल और असम राइफल्स हवलदार क्लर्क पद के लिए 2,67,041 उम्मीदवार शामिल हैं। पीईटी पीएसटी परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 17 मार्च 2025 से 02 जून 2025 तक आयोजित की गई थी।

कब जारी होगा लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र?

लिखित परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड (सीबीटी) होगी। लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों का स्किल टेस्ट, डीवी व मेडिकल होगा। बीएसएफ एचसीएम परिणाम के अनुसार, दूसरे चरण की परीक्षा के लिए योग्य और चयनित उम्मीदवारों के ई-प्रवेश पत्र/कॉल लेटर सीएससी द्वारा नियत समय पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट पर जाकर अपडेट लेते रहें।

लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी, जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न प्तर केवल हिंदी और अंग्रेजी में होगा। परीक्षा की अवधि 1 घंटा 40 मिनट और कुल अंक 100 होंगे।

बीएसएफ एचसीएम-2024 का विज्ञापन 8 जून 2024 को जारी किया गया था। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 08.07.2024 थी। पीईटी व पीएसटी परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 17 मार्च 2025 से 02 जून 2025 तक आयोजित की गई थी।

और पढ़े  West Asia- मार्को रुबियो का बयान- 'ईरान से बातचीत में खाड़ी देशों के हितों की रक्षा करेगा अमेरिका'

Spread the love
  • Related Posts

    वेनेजुएला में भूकंप से तबाही- भूकंप प्रभावित इलाकों में भारत चलाएगा ऑपरेशन अमिस्ताद, सैनिकों का दल रवाना

    Spread the love

    Spread the loveवेनेजुएला में भूकंप के बाद मौत का आंकड़ा 235 पहुंच गया है। प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन और मलबे हटाने का काम जारी है। रिक्टर पैमाने पर 7…


    Spread the love

    Russia-Ukraine-: क्रीमिया पर यूक्रेन का भीषण ड्रोन हमला, रूसी सेना ने गिराए 660 ड्रोन, बढ़ेगा टकराव?

    Spread the love

    Spread the loveचार साल से अधिक समय से जारी रूस और यूक्रेन की जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। फरवरी, 2022 में शुरू हुआ दोनों देशों का संघर्ष…


    Spread the love