PM मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की द्विपक्षीय बैठक,दोनों नेता एक ही कार से मुलाकात स्थल पर पहुंचे

Spread the love

 

प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चीन के तियानजिन में द्विपक्षीय बैठक की। खास बात यह रही कि पीएम मोदी और पुतिन बैठक स्थल तक एक ही कार से पहुंचे। दोनों की एक ही कार में बैठी तस्वीर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा, ‘एससीओ शिखर सम्मेलन स्थल पर कार्यवाही के बाद राष्ट्रपति पुतिन और मैं द्विपक्षीय बैठक स्थल के लिए एक साथ यात्रा पर निकले। उनके साथ बातचीत हमेशा ज्ञानवर्धक होती है।’

दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत रूसी नेता के प्रधानमंत्री के साथ शिखर वार्ता के लिए भारत आने से कुछ महीने पहले हुई है। बैठक में यूक्रेन में संघर्ष और भारत-रूस संबंधों से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर बातचीत हुई। द्विपक्षीय बैठक के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, ‘आपसे मिलकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। एससीओ वैश्विक दक्षिण और पूर्व के देशों को एकजुट करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। 21 दिसंबर, 2025 को भारत-रूस संबंधों को ‘विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी’ के रूप में विकसित किए जाने की 15वीं वर्षगांठ है। हमारे बीच बहुआयामी संबंध हैं। आज की बैठक से भारत-रूस संबंधों को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। रूस और भारत के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं।’

 


Spread the love
और पढ़े  होर्मुज- भारत के लिए खुशखबरी: 8.6 लाख मीट्रिक टन तेल लेकर लौट रहे तीन भारतीय टैंकर..
  • Related Posts

    वेनेजुएला में भूकंप से तबाही- भूकंप प्रभावित इलाकों में भारत चलाएगा ऑपरेशन अमिस्ताद, सैनिकों का दल रवाना

    Spread the love

    Spread the loveवेनेजुएला में भूकंप के बाद मौत का आंकड़ा 235 पहुंच गया है। प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन और मलबे हटाने का काम जारी है। रिक्टर पैमाने पर 7…


    Spread the love

    Russia-Ukraine-: क्रीमिया पर यूक्रेन का भीषण ड्रोन हमला, रूसी सेना ने गिराए 660 ड्रोन, बढ़ेगा टकराव?

    Spread the love

    Spread the loveचार साल से अधिक समय से जारी रूस और यूक्रेन की जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। फरवरी, 2022 में शुरू हुआ दोनों देशों का संघर्ष…


    Spread the love