देहरादून- शपथ ग्रहण तिथि में बदलाव..नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्य 5 सितंबर को लेंगे शपथ

Spread the love

 

राज्य में प्राकृतिक आपदा की घटनाओं को देखते हुए शासन ने जिला व क्षेत्र पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण की तिथि में बदलाव किया है। जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों का शपथ ग्रहण पांच सितंबर को होगा। आपदा के कारण जिन क्षेत्र पंचायतों में शपथ ग्रहण नहीं हुआ है, वहां तीन सितंबर को शपथ ग्रहण होगा।

सचिव पंचायतीराज चंद्रेश कुमार ने हरिद्वार को छोड़कर बाकी 12 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, क्षेत्र पंचायत प्रमुख, कनिष्ठ उप प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख व सदस्यों के शपथ की तिथि जारी की है। जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्यों पांच सितंबर को शपथ लेंगे। पहली बैठक छह सितंबर को होगी। पूर्व में शपथ ग्रहण की तिथि एक सितंबर को तय की गई थी।

 

पूर्व में जारी आदेश के अनुसार शुक्रवार को कई ब्लाकों में क्षेत्र पंचायत सदस्य, कनिष्ठ उप प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख और ब्लॉक प्रमुख का शपथ ग्रहण हुआ है। लेकिन आपदा प्रभावित ब्लाक जहां शपथ ग्रहण नहीं हुआ है, इन ब्लाकों में तीन सितंबर को शपथ ग्रहण होगा। चार सितंबर को सभी क्षेत्र पंचायतों की पहली बैठक एक साथ होगी।


Spread the love
और पढ़े  नगरासू गुरुद्वारा विवाद- खुफिया तंत्र पर उठे सवाल, 7 निहंग तीन दिन पहले पहुंचे थे, तैयार करते रहे रणनीति
  • Related Posts

    देहरादून: BJP-कांग्रेस में टिकट पाने की दौड़ में कई चेहरे, पुरानों पर भरोसा या नए पर खेला जाएगा दांव

    Spread the love

    Spread the loveभाजपा का गढ़ मानी जाने वाली डोईवाला विधानसभा में बृजभूषण गैरोला विधायक हैं लेकिन यहां की विरासत संभालने के लिए भाजपा के कई दावेदार मैदान में जोर आजमाइश…


    Spread the love

    देहरादून: पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, प्रशासन और निहंगों के बीच सकारात्मक वार्ता, बढ़ाई सुरक्षा

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब से हिमाचल के रास्ते उत्तराखंड आने की कोशिश कर रहे निहंग सिख समुदाय को लेकर पांवटा साहिब सीमा पर शुक्रवार को हालात तरह सामान्य रहे। प्रशासन और…


    Spread the love