हरक सिंह रावत: कांग्रेस नेता हरक के फिर आक्रामक तेवर, अब इस मुद्दे को लेकर राज्य सरकार को घेरा

Spread the love

 

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. हरक सिंह रावत ने आरोप लगाया कि पौड़ी एवं श्रीनगर की भाजपा सरकार में घोर उपेक्षा हो रही है। उन्होंने कहा कि पौड़ी मंडल मुख्यालय है लेकिन यहां पर कमिश्नर के साथ ही मंडल स्तर के अधिकारी नहीं बैठते हैं, जिसके कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि श्रीनगर का जिस हिसाब से विकास होना चाहिए था वह नहीं हो पा रहा है, जो भी विकास हुआ वह कांग्रेस के समय में हुआ है। कहा यहां मेडिकल कॉलेज, केंद्रीय विवि, तहसील की स्थापना में भी कांग्रेस के समय पर ही हुई।

उन्होंने कहा आपदा प्रभावितों को उचित मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। सरकार में आपदा के लिए ढाई हजार करोड़ का बजट और राज्य में इसका सबसे बड़ा विभाग होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही श्रीनगर में कांग्रेस की एक बड़ी रैली होगी, जिससे उत्तराखंड में परिवर्तन की लहर आएगी।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार- देव संस्कृति विवि के छात्र अभिषेक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 31 मिनट में किए 331 सूर्य नमस्कार
  • Related Posts

    ऋषिकेश: आईजी अनंत शंकर का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सामने से आई कार ने मारी टक्कर,नींद की झपकी था कारण 

    Spread the love

    Spread the love   तीर्थनगरी ऋषिकेश में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सात मोड के पास आईजी अनंत कुमार की सरकारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विपरीत दिशा…


    Spread the love

    हल्द्वानी / बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला-: पुनर्वास के सवाल पर SC ने कहा- शिविर लगाएं, 31 मार्च तक तलशे पात्र

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे जमीन मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने राज्य की तरफ से अधिवक्ताओं के तर्क को सुना। इसके साथ ही याचिका डालने वाले अधिवक्ताओं को भी…


    Spread the love