हरिद्वार: दर्दनाक हादसा-  होटल के कमरे में लगी आग, जिंदा जल गया अंदर ठहरा राजस्थान का जेई

 

 

 

हरिद्वार में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नगर कोतवाली क्षेत्र में भोला गिरी रोड स्थित एक होटल के कमरे में आग लग गई। इस दौरान अंदर ठहरे युवक की जलने से मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल के कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, लेकिन तब तक भीतर ठहरा युवक आग की लपटों में घिर चुका था। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया, मगर युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

मृतक की पहचान मोहित (25) पुत्र कैलाश काशनीया निवासी मेड़ता रोड नागौर राजस्थान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मोहित वर्तमान में पंजाब के भटिंडा में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना की खबर मिलते ही होटल के आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

और पढ़े  देहरादून: BJP प्रभारी-सह प्रभारियों का पहला दौरा दो अक्तूबर से, पहले दिन पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों संग बैठक
  • Related Posts

    ड्राई डे के दिन नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 3 अभियुक्त गिरफ्तार

      गांधी जयंती के अवसर पर ड्राई डे के दौरान नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 145 टेट्रा पैक/पाउच अवैध शराब बरामद, शराब परिवहन…

    उत्तराखंड- रुला रहा है जाम: कैंची धाम से लेकर मसूरी-ऋषिकेश में उमड़े सैलानी, घंटों फंसे वाहन

    उत्तराखंड में अब बारिश थमने के बाद से मौसम सुहाना बना हुआ है। ऐसे में वीकेंड पर यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। जिससे कुमाऊं और गढ़वाल के पर्यटक स्थलों…