उत्तराखंड : राज्य में मंगलवार को कोरोना के 39 संक्रमित, 41 लोग हुए ठीक ।

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 39 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 41 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 444 पहुंच गई है।  स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को 21332 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। दो जिलों टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, अल्मोड़ा, चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में दो-दो, बागेश्वर और चंपावत में तीन-तीन, देहरादून में 13, हरिद्वार में पांच, पौड़ी में एक और उत्तरकाशी में चार संक्रमित सामने आए हैं। 

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342462 हो गई है। इनमें से 328610 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7368 लोगों की जान जा चुकी है।

और पढ़े  ऋषिकेश: आखिरकार पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, यमकेश्वर में महिला पर हमला कर किया था घायल
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…