अयोध्या: हनुमानगढ़ी में भव्य जन्माष्टमी महोत्सव – ब्रह्मलीन महंत रमेश दास महाराज की परंपरा में, उत्तराधिकारी महंत कल्याण दास महाराज के सानिध्य में हुआ आयोजन

Spread the love

 

 

नुमानगढ़ी के सर्वोच्च गद्दीनशीन ब्रह्मलीन तपोनिष्ठ श्री श्री 1008 महंत रमेश दास महाराज की गौरवशाली परंपरा में इस वर्ष का जन्माष्टमी महोत्सव मारुति भवन प्रांगण में बड़ी धूमधाम से संपन्न हुआ। आयोजन उनके कृपा पात्र शिष्य एवं उत्तराधिकारी महंत कल्याण दास महाराज के सानिध्य में हुआ, जिनकी उपस्थिति से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
पुजारी आशीष बाबा ने बताया कि जहाँ अन्य स्थानों पर जन्माष्टमी एक दिन पहले मनाई गई, वहीं हनुमानगढ़ में 17 अगस्त की रात 12 बजे रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव परंपरागत ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर लड्डू गोपाल का सरयू जल, दूध-दही और शहद से अभिषेक किया गया, उन्हें नए वस्त्र पहनाए गए और भव्य आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ।

महोत्सव में अयोध्या के अनेक संतगण व भक्तजन सम्मिलित हुए। प्रमुख रूप से पुजारी आशीष दास हनुमानगढ़ी, बाबा राघवेंद्र दास, बाबा सतीश दास, बाबा श्रीपाल दास, राज दास, भूप सिंह पहलवान, रतन दास, छोटे तिवारी सहित अनेक संतगण मौजूद रहे।
भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति से मारुति भवन प्रांगण पूरी रात “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से गूंजता रहा।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या: सामान्य दर्शन के लिए पास व्यवस्था खत्म, अब बिना पास के हो सकेंगे दर्शन
  • Related Posts

    कौशाम्बी जिले में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 5 की मौत और कई की हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveपिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक पटाखा फैक्टरी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही फैक्टरी में रखे…


    Spread the love

    अयोध्या- गुरु की स्मृतियों में भावुक हुई अयोध्या की संत परंपरा, 12वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए जगद्गुरु स्वामी कमलाकांताचार्य

    Spread the love

    Spread the love   उत्तर तोताद्रिमठ में श्रद्धांजलि सभा, संतों ने पुष्प अर्पित कर किया नमन; पीठाधीश्वर स्वामी अनंताचार्य बोले—गुरुदेव के उपदेश और आशीर्वाद आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रहे…


    Spread the love