फिर ओडिशा में दरिंदगी, संबलपुर में 14 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, दो नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार

 

ओडिशा के संबलपुर जिले में एक 14 वर्षीय लड़की के साथ पांच लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि यह घटना रविवार शाम 6.30 से सात बजे के बीच जिले के जुजुमुरा इलाके में हुई, जब पीड़िता शौच के लिए अपने घर से बाहर गई थी।

एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के परिवार द्वारा जुजुमुरा पुलिस स्टेशन में की गई लिखित शिकायत के आधार पर, नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की धारा और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। संबलपुर के एसपी मुकेश कुमार भामू ने कहा कि शिकायत मिलने के तुरंत बाद, जुजुमुरा पुलिस ने कार्रवाई की और दो किशोरों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्होंने अपराध करना कबूल कर लिया है।

दो नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार
पुलिस ने साथ ही ये भी बताया कि अपराध में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। भामू ने कहा कि पुलिस समय पर आरोपपत्र दाखिल करने और आरोपियों को सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। अंगुल जिले में तीन अगस्त को भी ऐसी ही एक घटना हुई थी, जब बगड़िया के पास शौच के लिए बाहर गई एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। इस मामले में दो नाबालिगों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

और पढ़े  उत्तराखंड: 25 नवंबर से शुरू होंगे 1694 पदों पर पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन, आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन
  • Related Posts

    हरिद्वार- कार्तिक पूर्णिमा स्नान आज: हरिद्वार हरकी पैड़ी समेत घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

    कार्तिक पूर्णिमा का पर्व हिंदू धर्म में विशेष धार्मिक महत्व रखता है। कार्तिक महीने की पूर्णिमा तिथि पर देशभर में श्रद्धालु पूजा-पाठ, दीपदान और दान-पुण्य करते हैं। इस दिन पवित्र…

    हल्द्वानी- किशोरी से दुष्कर्म मामला: होटल त्रिशूल पर चला बुलडोजर, रसोई और स्टोर का हिस्सा ध्वस्त

    हल्द्वानी के मुखानी कोतवाली क्षेत्र स्थित होटल त्रिशूल पर मंगलवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। कार्रवाई में होटल के रसोईघर और स्टोर के हिस्से को ध्वस्त किया गया। प्रशासन के…