GAME: 12 साल के बेटे ने मोबाइल में खेला गेम..खाते से उड़ गए 2.50 लाख रुपये,पिता पहुंचा थाने

 

गेम में प्वाइंट लेने के लिए 12 साल के बालक ने पिता के खाते से 2.50 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। खाते से रकम कटने पर पिता ने बैंक और साइबर सेल में शिकायत की। तब उन्हें पता चला कि खाते से रकम ऑनलाइन गेम खेलने पर खर्च हुई है।

सिकंदरा क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने साइबर सेल में शिकायत की। उन्होंने बताया कि खाते से 2.50 लाख रुपये कट गए हैं। उन्होंने कोई ओटीपी और खाते की जानकारी किसी भी व्यक्ति से शेयर नहीं की है। बैंक से जानकारी लेने पर पता नहीं चला। साइबर अपराध की आशंका जाहिर की। पुलिस ने खाते का रिकॉर्ड की जांच की तो रकम ऑनलाइन गेम खिलाने वाली कंपनी के खाते में ट्रांसफर होना सामने आया। आनलाइन गेम होने की वजह से रिवार्ड प्वाइंट के लिए रकम की मांग की जाती है। बालक ने पिता के खाते की जानकारी शेयर कर दी थी। जब भी उसे रिवार्ड प्वाइंट लेने होते थे, तब ओके करना होता था। बालक को इस बात का अहसास नहीं हुआ कि पिता के खाते से लगातार रकम कट रही है।
ध्यान दें… बच्चों को नहीं दें खातों की जानकारी
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि बच्चे मोबाइल पर गेम खेल रहे हैं तो अभिभावकों को ध्यान देने की जरूरत है। उन्हें आनलाइन गेम से दूर रखें। बच्चों को खाते से संबंधित जानकारी नहीं बतानी चाहिए। डेबिट और क्रेडिट कार्ड भी नहीं देना चाहिए। जिस मोबाइल में बच्चे गेम खेल रहे हैं, उस मोबाइल से बैंक खाता जुड़ा न हो।
और पढ़े  चौंकाने वाला सच: लखनऊ में उपकेंद्रों पर बिजलीकर्मी घट रहे, उपभोक्ता हर साल बढ़ रहे, अनुभव की कमी से बढ़े हादसे
  • Related Posts

    चौंकाने वाला सच: लखनऊ में उपकेंद्रों पर बिजलीकर्मी घट रहे, उपभोक्ता हर साल बढ़ रहे, अनुभव की कमी से बढ़े हादसे

    राजधानी लखनऊ में बिजली उपकेंद्रों पर उपभोक्ताओं की शिकायतें दूर करने वाले संविदाकर्मियों की संख्या करीब 30 फीसदी घटा दी गई है, जबकि हर साल करीब 15 फीसदी उपभोक्ता बढ़…

    लखनऊ: रौद्र रूप में गोमती नदी की बाढ़, कई इलाकों में जीवन ठहरा, खाने तक के लिए मारा-मारी

    गोमती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से रविवार को दुबग्गा के जेहटा रोड समेत आसपास के इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंच गया। शाम छह बजे तक जेहटा-माल रोड…