कौन होगा भारत का अगला उपराष्ट्रपति? BJP के संभावित उम्मीदवारों में कई चौंकाने वाले नाम

Spread the love

 

पराष्ट्रपति चुनाव में अब कुछ ही हफ्तों का समय रह गया है। भारतीय जनता पार्टी इन दिनों अपने संभावित उम्मीदवार के चयन पर काफी माथा-पच्ची कर रही है। आज भाजपा की इसे लेकर अहम बैठक भी होने वाली है। वहीं मंगलवार यानी 19 अगस्त को एनडीए की बैठक होगी, जिसमें सत्ताधारी गठबंधन की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम पर फैसला हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में कई संभावित उम्मीदवारों के नाम चल रहे हैं, जिन्हें उपराष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

 

संभावित उम्मीदवारों में कई चौंकाने वाले नाम
जिन संभावित उम्मीदवारों के नामों की चर्चा है, उनमें दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना और बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का नाम शामिल है। इनके अलावा गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत्त, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर, जम्मू और कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा का नाम भी संभावित उम्मीदवारों की सूची में शामिल हैं।

 

विचारधारा के प्रति समर्पित नेताओं को मिल सकती है तरजीह
इनके अलावा ऐसी भी चर्चा है कि संघ से जुड़े वरिष्ठ विचारक शेषाद्री चारी के नाम पर भी सहमति बन सकती है। राज्यसभा के मौजूदा उप-सभापति हरिवंश भी संभावित उम्मीदवारों की सूची में शामिल हैं। बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं और हरिवंश के बिहार से जुड़ाव को देखते हुए उन्हें भी ये अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। भाजपा नेताओं का मानना साफ है कि इस बार उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार ऐसे नेता को बनाया जाएगा, जो पार्टी और संघ की विचारधारा से मजबूती से जुड़ा हो। बीते एक महीने में कई राज्यों के राज्यपाल और उपराज्यपालों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की है।

जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए चुनाव आयोग अधिसूचना जारी कर चुका है और अधिसूचना के अनुसार, 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान होना है। उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद ये चुनाव हो रहा है। जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य का हवाला देकर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। यह 17वां उपराष्ट्रपति चुनाव होगा। उपराष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है, जिसमें लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य शामिल होते हैं। उपराष्ट्रपति पद के इच्छुक उम्मीदवार 21 अगस्त तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 22 अगस्त को होगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 25 अगस्त होगी। 9 सितंबर को मतदान के दिन ही मतगणना होगी।

और पढ़े  काल बना समंदर: बंगाल की खाड़ी में जब टकराए दो जहाज, देखते ही देखते पानी में समा गए 500 से ज्यादा रोहिंग्या

Spread the love
  • Related Posts

    CJP के संसद मार्च के बाद 10 FIR,दिल्ली पुलिस की सख्त कार्रवाई

    Spread the love

    Spread the loveसोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शनकारी छात्र इन दिनों अडिग संकल्प का प्रतीक बने हुए हैं। सोमवार को हुए कथित पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस के…


    Spread the love

    सिक्किम की सुरंग में 20 मौतें,सिक्किम की सुरंग में 20 मौतें, विधानसभा में मौन, PM-अमित शाह ने CM से ली जानकारी

    Spread the love

    Spread the loveसिक्किम के नामची जिले के समरदुंग (झोलुंगे) में स्थित एनएचपीसी की तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए राहत और बचाव…


    Spread the love