अयोध्या: आज महंत कल्याण दास महाराज के सानिध्य में मनेगा भव्य जन्माष्टमी महोत्सव..

 

मारुति भवन प्रांगण में आज जन्माष्टमी महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर ब्रह्मलीन तपोनिष्ठ श्री श्री 1008 महंत रमेश दास महाराज गद्दीनशीन की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
पूरे आयोजन का नेतृत्व उनके कृपा पात्र शिष्य एवं उत्तराधिकारी महंत कल्याण दास महाराज के सानिध्य में होगा।
इस भव्य महोत्सव में अयोध्या के अनेक साधु-संतों की गरिमामयी उपस्थिति रहने वाली है। इनमें पुजारी आशीष दास हनुमानगढ़ी, बाबा राघवेंद्र दास, बाबा सतीश दास, बाबा श्रीपाल दास, राज दास, भूप सिंह पहलवान, रतन दास छोटे तिवारी, घनश्याम दास,अंश दास सहित अन्य संतगण शामिल होंगे।
सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से भी हस्तियां कार्यक्रम में शिरकत करेंगी, जिनमें समाजवादी पार्टी हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मनीष यादव विशेष रूप से सम्मिलित होंगे।
भजन-कीर्तन, झांकी, पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण से पूरा परिसर कृष्णमय वातावरण में गूंजेगा। श्रद्धालु महंत कल्याण दास महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे और ब्रह्मलीन महंत रमेश दास महाराज को नमन करेंगे।

और पढ़े  अयोध्या- सेवा सेतु अभियान के तहत लगाया गया जनकल्याण शिविर
  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…