कृष्ण जन्माष्टमी 2025: मथुरा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब..पूजा के लिए 44 मिनट, ऐसे कर सकेंगे कान्हा के दर्शन

Spread the love

 

कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आज पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मथुरा और वृंदावन में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जन्मस्थान पर पहुंच चुके हैं।

नंदगांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां
भगवान श्री कृष्ण की क्रीड़ा स्थली नंदगांव में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां श्री कृष्ण जन्माष्टमी 17 तथा नंदोत्सव 18 अगस्त को मनाया जाएगा। यहां जन्माष्टमी खुर गिनती विधि से मनाई जाती है। यानी रक्षा बंधन के बाद ठीक 8 दिन गिनकर। 17 अगस्त को मध्यरात्री में अजन्मे कृष्ण अवतरित होंगे। 18 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन नंदभवन में होगा। जिसमें नंदगांव बरसाना के समाजियों द्वारा बधाई गायन, बांस बधाई, दधी कंधौ लीला, प्रतीकात्मक मल्ल युद्ध आदि आकर्षण के होंगे।

 

राधा रमण लाल और राधा दमोदर लाल मंदिर में दिन में हुआ महाभिषेक 
वृंदावन में जहां एक ओर देश भर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में रात को दुनिया भर मेंं अभिषेक किया जाता है वहीं वृंदावन के प्रमुख सप्तदेवायलों में शामिल राधा दमोदर लाल मंदिर और राधा रमण मंदिर में दिन में भी आराध्य का महाभिषेक किया जाता है। इस पल के साक्षी बनने के लिए लाखों श्रृद्धालु मंदिर पहुंचते हैं। इस दिन के लिए काफी समय पहले ही होटल आश्रमों में बुकिंग शुरू हो जाती हैं।

द्वारिकाधीश मंदिर में दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव, नोट कर लें समय
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर के दर्शन के समय में परिवर्तन किया गया है। नए समय के अनुसार 16 अगस्त को प्रात:काल 6 बजे से 6:15 तक ठाकुरजी के पंचामृत अभिषेक के दर्शन 6:30 से और शृंगार के दर्शन लगभग 8:30 पर होंगे।

रात दो बजे होंगे ठाकुरजी के दर्शन
जन्मभूमि संस्थान के पदाधिकारियों ने मंगलवार को सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी बांट दी है। जन्मभूमि संस्थान के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि 16 अगस्त को रात 11 बजे से मंदिर में ठाकुरजी के जन्मोत्सव के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। रात 12 बजे ठाकुरजी का अभिषेक किया जाएगा। साथ ही रात 2:00 बजे तक भक्त कान्हा के दर्शन कर सकेंगे। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।

जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण जन्मभूमि में उमड़ पड़ा आस्था का सैलाब 
शनिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर देशभर से श्रद्धालु अपने कृष्ण कन्हैया के दर्शन को पहुंचे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जन्मभूमि पहुंचकर कान्हा का आशीर्वाद लिया और लोगों को जन्माष्टमी की बधाई दी साथ ही मथुरा और सनातन के विकास का संकल्प दोहराया। भीषण गर्मी के बाद भी श्रद्धालुओं की आस्था नहीं डिगी।तपती धूप में लोग कन्हैया के दर्शन के लिए जन्मभूमि में जुटे रहे कोई गुजरात कोई हिमाचल तो कोई मध्य प्रदेश से कन्हैया के दर्शन के लिए पहुंचा।

जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण जन्मभूमि में उमड़ पड़ा आस्था का सैलाब 
शनिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर देशभर से श्रद्धालु अपने कृष्ण कन्हैया के दर्शन को पहुंचे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जन्मभूमि पहुंचकर कान्हा का आशीर्वाद लिया और लोगों को जन्माष्टमी की बधाई दी साथ ही मथुरा और सनातन के विकास का संकल्प दोहराया। भीषण गर्मी के बाद भी श्रद्धालुओं की आस्था नहीं डिगी।तपती धूप में लोग कन्हैया के दर्शन के लिए जन्मभूमि में जुटे रहे कोई गुजरात कोई हिमाचल तो कोई मध्य प्रदेश से कन्हैया के दर्शन के लिए पहुंचा।

Spread the love
और पढ़े  राममंदिर चंदा चोरी: SIT को मिले सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ के सुबूत, टिन्नू यादव से लंबी पूछताछ
  • Related Posts

    अयोध्या- भगवान राम के मंदिर भी चोरो से सुरक्षति नहीं- सत्यभान सिंह जनवादी 

    Spread the love

    Spread the love     शहीद भगतसिंह स्मृति ट्रस्ट के चेयरमैन सत्यभान सिंह जनवादी ने राम मंदिर चढ़ावे में चोरी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि अब…


    Spread the love

    सपा में टूट की खबर, 25 से 27 सांसदों के टूट जाने की बात, सपा का पलटवार

    Spread the love

    Spread the loveयूपी में समाजवादी पार्टी क्या टूटने जा रही है। बीते कुछ समय से भाजपा और उसके सहयोगी दलों के नेता लगातार सपा में टूट की बात कह रहे…


    Spread the love