उमा भारती: रानी अवंतीबाई की प्रतिमा का अनावरण करेंगी उमा भारती..

Spread the love

 

रेली में वीरांगना रानी अवंतीबाई बाई लोधी की जयंती पर शनिवार को आंवला में उनकी प्रतिमा का अनावरण मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती करेंगी। वह जनसभा को भी संबोधित करेंगी। कई और बड़े नेताओं का कार्यक्रम जिला प्रशासन को मिल चुका है।

लोधी राजपूत कल्याण समिति का यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे रेलवे स्टेशन रोड स्थित कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के आवास के सामने तिराहे पर होगा। यहां वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी चौक का निर्माण कराया गया है। वीरांगना की जयंती पर 10 लाख रुपये की लागत से तैयार कराई गई उनकी प्रतिमा का लोकार्पण मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती करेंगी। इसके बाद वह जनसभा को भी संबोधित करेंगी। इसके लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। जनसभा में करीब 10 हजार लोगों के आने की संभावना है।

कार्यक्रम में मंत्री, सांसद और विधायक भी होंगे शामिल 
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंत्री धर्मपाल सिंह करेंगे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्र सरकार के मंत्री बीएल वर्मा, प्रदेश सरकार के मंत्री संदीप सिंह, राज्यमंत्री जेपीएस राठौर, उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज, शाहजहांपुर की महापौर अर्चना वर्मा, स्वामी प्रवक्तानंद, पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भइया, एटा विधायक विपिन कुमार, सांसद मुकेश राजपूत, पूर्व सांसद घनश्याम लोधी, वन मंत्री अरुण कुमार, बरेली सांसद छत्रपाल गंगवार भी जनसभा को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंत्री धर्मपाल सिंह ने शुक्रवार को अपने कैंप कार्यालय पर भाजपा कार्यकताओं के साथ काफी देर तक बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया।

और पढ़े  शाहजहांपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, पुतला फूंकने को लेकर हंगामा

Spread the love
  • Related Posts

    एक दुल्हन को लेने आ गए दो दूल्हे- बैंक्वेट हॉल के बाहर हो गया माहौल तनावपूर्ण, पुलिस आई तब जाकर हुआ ये फैसला

    Spread the love

    Spread the love   यूपी के अमरोहा शहर में रविवार को एक शादी समारोह उस वक्त चर्चा का विषय बन गया, जब एक ही दुल्हन के लिए दो अलग-अलग बरातें…


    Spread the love

    UP- अधिवक्ता का कत्ल: इस विवाद में हुई अधिवक्ता राजीव की हत्या, मिलकर तैयार की स्क्रिप्ट

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के मिर्जापुर में पूर्व प्रधान व अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंकू की शनिवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के दूसरे आरोपी की पहचान लंका पहड़ी निवासी…


    Spread the love