तिरंगा यात्रा-: काशी में तिरंगा यात्रा..बटुकों के शंखनाद से आरंभ, 4 हजार लोग हुए शामिल, बारिश के साथ बरसा उत्साह

 

 

जिला प्रशासन की ओर से मां तुझे प्रणाम के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा में करीब 4000 से अधिक लोग शामिल हुए। इसमें 10 विद्यालयों से करीब 3200 छात्र-छात्राएं शामिल हुईं और करीब 200 शिक्षकों ने हिस्सा लिया।

Tiranga Yatra in varanasi Started with conch blowing of Batukas 4000 people participated

 

व्यापारिक संगठनों और सामाजिक संस्थाओं की ओर से करीब 800 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही पुलिस और नगर निगम की टीम रैली में व्यवस्थाएं संभालती रही।

 

यात्रा में शामिल पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर आई छात्राओं ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा वहीं बटुकों ने शंखनाद किया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के लिए संयुक्त रूप से छह टीमों का चयन किया गया है। इन्हें क्रमश: 21000, 11000 और 5100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं 10 सांत्वना पुरस्कार के तहत 1100 रुपये देकर पुरस्कृत किया जाएगा।

 

मां तुझे प्रणाम के तहत निकली तिरंगा यात्रा में छात्र-छात्राओं के साथ सामाजिक संगठन भी हुए शामिल

बारिश के बीच अमर उजाला और जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को मां तुझे प्रणाम के तहत निकली तिरंगा यात्रा में छात्र-छात्राओं के साथ सामाजिक संस्थानों, व्यापारी संगठनों से जुड़े लोगों का गजब का उत्साह दिखा।
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर से निकलकर करीब दो किलोमीटर की दूरी वाली इस यात्रा में भारत माता की जय… की गूंज हर ओर सुनाई देती रही।
स्काउट गाइड के विद्यार्थियों ने बैंड की धुन पर देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। तिरंगा यात्रा और बाइक रैली का एसोसिएट स्पांसर इंडियन ऑयल है।
गांधी अध्ययनपीठ के सामने से निकली तिरंगा यात्रा को मेयर अशोक कुमार तिवारी, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, सीडीओ हिमांशु नागपाल, एडीजी पीयूष मोर्डिया, अपर नगर आयुक्त सविता यादव, डीआईओएस भोलेंद्र प्रताप सिंह, इंडियन ऑयन के डिवीजनल सेल्स हेड राजेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बारिश के बाद भी उत्साह में कोई कमी नहीं आई। देशभक्ति गीतों पर छात्र-छात्राएं थिरकते हुए आगे बढ़ रहे थे। उनका जोश पूरी यात्रा के दौरान बना रहा। श्री अन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्याश्रम के 21 बटुक भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।
इस दाैरान डीआईओएस भोलेंद्र प्रताप सिंह, अपर नगर आयुक्त सविता यादव, एडीसीपी काशी जोन सरवणन टी के नेतृत्व में एसीपी चेतगंज ईशान सोनी, सिगरा इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्रा माैजूद रहे। तिरंगा यात्रा की तैयारियों से लेकर यात्रा निकलने और पूरी व्यवस्था की निगरानी खुद कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय, कुलानुशासक प्रो. केके सिंह ने की।
तिरंगे की शान में… बजाई शहनाई, बरसाए फूल
तिरंगा यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ स्वागत हुआ। विद्यापीठ के गेट नंबर तीन पर शहनाई वादक महेंद्र प्रसन्ना ने साथियों संग शहनाई वादन कर यात्रा की शुरुआत की। यहां किसान फूलमंडी के संचालक विशाल दूबे के नेतृत्व में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
मलदहिया पर रोटरी क्लब वाराणसी शिवगंगा के रविशंकर सिंह, फातमान पर डर्बीशायर क्लब के शकील अहमद, उत्तर प्रदेश भाईचारा कमेटी के प्रमोद वर्मा, हजरत अली समिति के फरमान हैदर, साजन तिराहे पर रोटरी क्लब एलीट के प्रदीप अग्रवाल ने स्वागत किया।
250 मीटर तिरंगा झंडा लेकर पहुंचे शिक्षक : बेसिक शिक्षा परिषद के मंडलीय व्यायाम शिक्षक राजेश सिंह दोहरी के नेतृत्व में शिक्षक 250 मीटर, 200 और 180 मीटर के तीन तिरंगा लेकर पहुंचे थे। छात्र-छात्राएं तिरंगे के साथ शृंखला बनाकर चल रहे थे। शिक्षक विनोद सिंह, धर्मेंद्र सिंह, महर्षि राज सिंह, दिनेश पटेल, हर्षित श्रीवास्तव, प्रेम चौधरी, कमलेश कुमार भी मौजूद रहे।
हाथ में तिरंगा लिए स्केटिंग करते चले बच्चे
हाथ में तिरंगा लिए स्केटिंग करते बच्चे जैसे सड़क पर उतरे, हर कोई उनकी रफ्तार देखता रह गया। सुबह-ए बनारस रोलर स्केटिंग एकेडमी के एके अंसारी के नेतृत्व में बच्चों ने स्केट्स पर बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस दौरान साढ़े तीन साल के अबूजैन की स्केटिंग देख हर कोई दंग रह गया। इसके अलावा रिया कुमारी, दक्ष सैनी, हृदयांश रंजन, आरव अग्रवाल भी हाथ में तिरंगा लेकर पूरे रास्ते में स्केट्स पर करतब दिखाते चल रहे थे।
Tiranga Yatra in varanasi Started with conch blowing of Batukas 4000 people participated
और पढ़े  UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 आईएएस अफसर इधर से उधर, जौनपुर-मऊ के सीडीओ समेत कई अधिकारियों के तबादले
  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…