Uttarakhand: 6 साल से चुनाव नहीं लड़े इन 11 दलों को नोटिस, 27 अगस्त तक मांगा जवाब, रद्द होगा पंजीकरण

Spread the love

 

राज्य में पिछले छह साल से कोई भी चुनाव न लड़ने वाले 11 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को चुनाव आयोग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनका पंजीकरण भी रद्द किया जाएगा।

चुनाव आयोग ने राज्य के छह पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों (आरयूपीपी) का पंजीकरण रद्द किया था। भौतिक सत्यापन में उनके कार्यालयों का कोई पता नहीं मिल पाया है। आयोग ने इन सभी को आदेश जारी होने की तिथि से 30 दिन के भीतर अंतिम अपील का अतिरिक्त अवसर दिया है। इनमें भारतीय जनक्रांति पार्टी देहरादून, हमारी जनमंच पार्टी देहरादून, मैदानी क्रांति दल देहरादून, प्रजामंडल पार्टी पौड़ी, राष्ट्रीय ग्राम विकास पार्टी हरिद्वार और राष्ट्रीय जन सहाय दल देहरादून के नाम शामिल हैं।

 

अब दूसरे चरण में चुनाव आयोग ने छह साल से निष्क्रिय 11 अन्य पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। ये सभी वे दल हैं, जिन्होंने वर्ष 2019 से अब तक छह वर्षों में एक भी चुनाव में प्रतिभाग नहीं किया है। दलों को इस नोटिस का जवाब देने के लिए 27 अगस्त 2025 तक का समय दिया गया है।
 

इन दलों को नोटिस

1- भारत कौमी दल ग्राम लाठरदेवा हुण, पोस्ट-झबरेड़ा, हरिद्वार
2- भारत परिवार पार्टी, भारत हृदय आश्रम मोहल्ला करछा, ज्वालापुर
3- भारतीय मूल निवासी समाज पार्टी, भगत सिंह कालोनी, देहरादून
4- भारतीय सम्राट सुभाष सेना, ग्राम अजीतपुर, पोस्ट कनखल, हरिद्वार
5- भारतीय अंतोदय पार्टी, इंदिरा गांधी मार्ग, निरंजनपुर, देहरादून
6- भारतीय ग्राम नगर विकास पार्टी, एकता विहार, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून
7- गोरखा डेमोक्रेटिक फ्रंट, शाही निवास, चन्द्रबनी, मोहब्बेवाला, देहरादून
8- पीपल्स पार्टी, ए-23 सुभाष नगर, रुड़की
9- प्रजातंत्र पार्टी ऑफ इंडिया, मकान न.-33 मौहल्ला-बम्बघेरा, रामनगर
10- सुराज सेवा दल, ग्राम-रमडी जसुआ, हल्द्वानी
11- उत्तराखंड जनशक्ति पार्टी, सुशीला बर्थवाल निवास, देहरादून

और पढ़े  नैनीताल- ईद के दिन अस्थायी पार्किंग स्थलों पर रोके गए पर्यटकों के वाहन, शटल सेवा से भेजे गए नैनीताल और कैंचीधाम

Spread the love
  • Related Posts

    चमोली- जोशीमठ में भारी ट्रैफिक जाम, पर्यटकों की बढ़ी मुश्किल, कई किमी तक वाहनों की लंबी लाइन

    Spread the love

    Spread the loveइन दोनों बदरीनाथ धाम की यात्रा अपने पूरे चरम पर है, जिसके चलते यात्रा मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है। बढ़ते वाहनों की संख्या को दिखते हुए…


    Spread the love

    चमोली Accident: चमोली में अनियंत्रित कार खाई में गिरी, दुर्घटना में 3 लोगों की मौत और तीन घायल

    Spread the love

    Spread the loveचमोली जिले के देवाल ब्लॉक में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। देवाल के ल्वाणी गांव का मामला बताया जा रहा…


    Spread the love