शाहजहांपुर- युवती की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत, पिता बोले…

 

शाहजहांपुर के खुटार कस्बा के मोहल्ला पश्चिमी गढ़ी में एक युवती की गोली लगने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार युवती ने बीमारी से परेशान होकर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पश्चिमी गढ़ी निवासी रामलड़ैते ने बताया कि उनकी पुत्री 20 वर्षीय वर्षा लगभग नौ साल से बीमार चल रही थी। उसके पेट में इंफेक्शन था, जिस कारण उसे उल्टियां होती रहतीं थीं, जिससे वह काफी परेशान थी। लखनऊ के मेडिकल कॉलेज से इलाज भी चल रहा था। रविवार रात परिवार के लोग कमरे में सो गए। रात लगभग 11 बजे वर्षा ने घर की सीढ़ियों पर तमंचे से खुद को गोली मार ली।

खून से लथपथ पड़ी मिली युवती 
गोली की आवाज सुनकर परिजन उठे तो वर्षा खून से लथपथ पड़ी मिली। वर्षा को सीएचसी ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। सीढि़यों के पास से तमंचा भी बरामद हो गया है।

जिला मुख्यालय से पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की और साक्ष्य एकत्र किए। वर्षा की मौत से पिता रामलड़ैते, मां गीता देवी, छोटी बहन पुत्री शालिनी, भाई साजन, राजन और रमन का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि परिजन किसी पर आरोप नहीं लगा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। 

सवाल: वर्षा के पास कहां से आया तमंचा
वर्षा ने जिस तमंचे से खुद को गोली मारी है, उसके बारे में परिजन अनिभिज्ञता जता रहे हैं। ऐसे में सवाल है कि वर्षा के पास आखिर तमंचा कहां से आया। रविवार रात वर्षा ने परिजनों के साथ खाना खाया था, इस दौरान वह पूरी तरह से सामान्य थी और परिवार में किसी से वाद-विवाद नहीं हुआ था, तो रात 11 बजे तक ऐसा क्या हो गया कि वर्षा ने खुद को गोली मार ली। पुलिस भी इन बिंदुओं पर जांच कर रही है।
और पढ़े  शिक्षामित्रों को हाईकोर्ट से झटका, स्पेशल टीईटी में शामिल करने की मांग खारिज
  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…