फायरिंग: गाजियाबाद- साहिबाबाद मंडी में हो गई 3 राउंड फायरिंग, बैठक में मचा बवाल..

 

नवीन फल सब्जी मंडी साहिबाबाद में मंडी सचिव की बुलाई बैठक के दौरान सोमवार सुबह करीब 11 बजे विवाद हो गया। झगड़े के दौरान भीड़ में मौजूद अज्ञात व्यक्ति ने तीन राउंड फायरिंग कर दी।

इस दौरान वहां मौजूद पल्लेदार सचिन व चाय का खोखा चलाने वाले दो युवकों के पैर में गोली लग गई। फायरिंग होते ही मंडी में भगदड़ मच गई। साथ ही हंगामा शुरू हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

 

डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने बताया की शुरुआती जांच में दो पक्षों के आपसी विवाद की बात सामने आई है। मंडी में स्थित चबूतरे पर दुकान लगाने को लेकर दोनों पक्षों में अनबन चल रही थी। पूरे मामले की जांच की जा रही है आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दो टीमें लगा दी गई हैं जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

और पढ़े  ब्रेकिंग: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर भीषण हादसा, कंटेनर-डंपर की भिड़ंत के बाद लगी आग, 2 की मौत की आशंका
  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…